Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) शुरू हो चुका है। फराह खान और रितेश देशमुख ने धमाकेदार अंदाज में 14 कंटेस्टेंट्स के साथ इस शो का शुरुआत की, जिसमें एक-एक कंटेस्टेंट से फैंस को मिलवाया गया। इस बार भी शो में टीवी कलाकार से लेकर रियलिटी शो स्टार्स आए हैं, जिनके बीच पुरानी जान पहचान देखने के लिए मिली। कई कलाकार अपनी दोस्ती की बातें करते दिखे तो कुछ शो में आते ही रितेश और फराह के सामने भिड़ गए। इस शो में छह ऐसे कलाकार आए, जिनके बीच किसी न किसी वजह से 36 का आंकड़ा रहा है। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मेरी इमेज बर्बाद...' डीपफेक वीडियो कांड को याद कर रो पड़ीं Payal Gaming, बोलीं- 'शर्म आती है कि...')
lock upp 2 (photo credit- instagram)
श्रेया कालरा-योगेश रावत-आकांक्षा चौधरी
आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत ने इस शो में कपल के रूप में एंट्री ली है, जो आते ही छा गए हैं, लेकिन दोनों का श्रेया कालरा के साथ 36 का आंकड़ा रहा है। आकांक्षा और योगेश रावत का लव एंगल स्प्लिट्सविला X6 में शुरू हुआ, लेकिन यहां पर योगेश रावत की शो से बाहर गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर की एंट्री हुई, जिस पर खूब तमाशा हुआ। योगेश ने रूरू को चुना। हालांकि, ग्रैंड फिनाले में खुलासा हुआ कि योगेश रूरू को धोखा दे रहा है और आज भी आकांक्षा के साथ हैं। इस विवाद में श्रेया कालरा ने एंट्री ली और अपने पॉडकास्ट में योगेश को चीटर बोल दिया। श्रेया का गुस्सा आकांक्षा पर भी निकला। इस वजह से योगेश-आकांक्षा को श्रेया पसंद नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Farrhana Bhatt के घर में फैमिली ड्रामा, फूटा मां का गुस्सा; बोलीं- 'किसी की मजाल नहीं मुझे निकाले')lock upp 2 (photo credit- instagram)
