Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) शुरू हो चुका है और पहले ही दिन इस शो में राम कपूर का श्रेया कालरा के साथ विवाद हुआ। श्रेया ने राम को उनके पुराने विवाद की वजह से फराह खान और रितेश देशमुख के सामने टारगेट किया। इस मौके पर राम कपूर की उम्र को भी बार बार उठाया गया, जिस वजह से विवाद काफी ज्यादा बढ़ा। अब इस विवाद पर बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा ने रिएक्शन दिया है। जून और टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने लॉकअप में हुए झगड़े में राम कपूर का खुलकर सपोर्ट किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में एक-दूसरे के दुश्मन निकले ये 6 कंटेस्टेंट, पुराने विवाद उठाकर घर में मचाएंगे तबाही
karanveer mehra-ram kapoor (photo credit- instagram)
राम कपूर के सपोर्ट में आए करणवीर मेहरा
लॉकअप 2 में श्रेया कालरा और राम कपूर के विवाद को सोशल मीडिया पर काफी अटेंशन मिला। लोग राम कपूर को ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। करण वीर मेहरा ने भी श्रेया को सही बताया, लेकिन उन्होंने सपोर्ट राम कपूर का किया। उन्होंने कहा, 'राम, जिंदगी भर दिल से बच्चे बने रहो और सीखते रहो। उन्होंने अपनी पिछली बातों के लिए माफी मांगी है। मुझे यकीन है कि उम्र और अनुभव के साथ हर कोई सीखता है।' करणवीर मेहरा राम कपूर के लिए निगेटिव बातें बिल्कुल नहीं कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मेरी इमेज बर्बाद...' डीपफेक वीडियो कांड को याद कर रो पड़ीं Payal Gaming, बोलीं- 'शर्म आती है कि...'ram kapoor-shreya kalra (photo credit- instagram)
