Lock UPP 2: जेल में एक-दूजे के करीब आ रहे हैं Harshad Chopda-Shivangi Joshi? इस कंटेस्टेंट ने पकड़ी चोरी

Lock Upp 2 Harshad Chopda-Shivangi Joshi Friendship: 'लॉकअप 2' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की दोस्ती खूब पसंद की जा रही है। लेकिन हाल ही में एक कंटेस्टेंट का कहना है कि इनका जरूर कुछ चल रहा है।

Lock Upp 2 Harshad Chopda-Shivangi Joshi Friendship: नेटफ्लिक्स पर धमाकेदार रियलिटी शो 'लॉकअप 2' दस्तक दे चुका है। 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अभी से ही कब्जा करना शुरू कर दिया है। शो को आए हुए तीन ही दिन हुए हैं, लेकिन हर किसी की जुबां पर 'लॉकअप 2' की चर्चा है। यूं तो 'लॉकअप: सच या सजा' में बहुत से कंटेस्टेंट लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस लिस्ट में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का नाम भी शामिल है। दोनों के गेम की चर्चा तो हो ही रही है। लेकिन अब उन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच कुछ जरूर चल रहा है। ये दावा खुद 'लॉकअप 2' के ही कंटेस्टेंट योगेश रावत ने किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक की असली वजह का किया खुलासा, बोलीं, 'मैंने खुद बोला कि..'

harshad chopda shivangi joshi

हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी दोस्ती से बढ़ रहे हैं आगे? (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

    'लॉकअप: सच या सजा' से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें योगेश रावत, वरुण यादव से हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और शिवांगी जोशी के बारे में बात करते नजर आए। योगेश रावत ने हर्षद और शिवांगी के बारे में कहा, "शिवांगी के साथ कुछ सीन तो है हर्षद का। लगता तो है।" योगेश की बातों पर वरुण यादव ने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि वो शिवांगी के पीछे भागता है।" वहीं योगेश रावत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "वो भी तो उसके लिए खाना बचाती है, एक ही थाली में खाते हैं। हर्षद भी उसका ख्याल रखता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला-हर्षद चोपड़ा को 5 कंटेस्टेंट्स ने दिया 'स्पाइनलेस' का टैग, सुबह सुबह मचा बवाल

    End of Feed