Lock UPP 2 के बाद किसी की शक्ल नहीं देखना चाहते Harshad Chopda, शिवांगी के लिए बोले- प्यार करता हूं लेकिन...

Lock UPP 2 Harshad Chopda On Shivangi Joshi: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' से हर्षद चोपड़ा बाहर हो चुके हैं। उन्होंने शिवांगी जोशी के लिए काफी कुछ कहा है।

Lock UPP 2 Harshad Chopda On Shivangi Joshi: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' के फिनाले में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। हर कंटेस्टेंट अपनी ओर से 'लॉकअप 2' में दम दिखाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। शो में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत ने फिनाले में अपनी जगह बनाई है। वहीं दूसरी ओर हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) पहले फाइनलिस्ट बनकर भी 'लॉकअप 2' से बाहर हो गए हैं। एविक्शन के बाद हर्षद चोपड़ा ने खुद कबूल किया कि वह 'लॉकअप 2' के बाद किसी से नहीं मिलना चाहते हैं। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश के शो 'शटअप' में शिवांगी जोशी के लिए भी दिल की बात कही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'वो असहज...', शो के बाद आकांक्षा चौधरी ने Ram Kapoor के Kissing विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के लिए कही ये बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) से पूछा गया कि आप मुझे तीन नाम ऐसे बताइये जो अभी 'लॉकअप' में अंदर हैं। लेकिन बाहर की दुनिया में आप उन्हें कभी नहीं देखना चाहेंगे। इसपर हर्षद चोपड़ा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं किसी से भी जुड़ा रहूंगा।" उनकी बात पर तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि ये संपर्क में रहने की बात नहीं है, इसमें पूछा गया है कि आप किसे नहीं देखना चाहेंगे? ऐसे में हर्षद चोपड़ा ने कहा, "मैं उनसे नहीं मिलुंगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'भीख में बनी हुई फाइनलिस्ट'- Shivangi Joshi हुईं बुरी तरह ट्रोल, हर्षद चोपड़ा के सपोर्ट में आए लोग

    End of Feed