Lock UPP 2: नेटफ्लिक्स ने दिया दर्शकों को बड़ा तोहफा, लगातार नंबर 1 बने रहने पर मिली सौगात

Lock UPP 2 Gets Extended By Netflix: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। शो के दर्शकों को नेटफ्लिक्स ने बड़ी सौगात दी है, जिससे हर कोई झूम उठेगा।

Lock UPP 2 Gets Extended By Netflix: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' का हर एपिसोड नेटफ्लिक्स पर खूब धूम मचा रहा है। 'लॉकअप: सच या सजा' में आए दिन ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसने शो के प्रति दर्शकों को बखूबी बांधा हुआ है। खास बात तो यह है कि जब से एकता कपूर का 'लॉकअप: सच या सजा' शुरू हुआ है, तब से ही रियलिटी शो ने नंबर 1 पर जगह बनाई हुई है। केवल देश ही नहीं, विदेशों में भी 'लॉकअप: सच या सजा' (Lock UPP: Sach Ya Sazaa) का जलवा देखने को मिल रहा है। लगातार नंबर 1 पर बने रहने के लिए अब नेटफ्लिक्स ने भी शो को बड़ी सौगात दी है। नेटफ्लिक्स की ये सौगात दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 में निकले सुनीता आहूजा के आंसू, सपोर्ट में आईं बहू कश्मीरा; बोलीं- दिखा दो सबको नर्क क्या है....

lock upp 2 (12)

Lock UPP 2 को मिली बड़ी सौगात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    दरअसल, 'लॉकअप: सच या सजा' (Lock UPP: Sach Ya Sazaa) को नेटफ्लिक्स द्वारा एक्सटेंड कर दिया गया है। दरअसल, हर सप्ताह 'लॉकअप: सच या सजा' का एक एपिसोड एक्स्ट्रा ओटीटी पर रिलीज होगा। जहां पहले 'लॉकअप 2' शनिवार से बुधवार तक टेलीकास्ट होता था। वहीं अब नेटफ्लिक्स ने इसका एक और एपिसोड बढ़ा दिया है। शो आने वाले सप्ताह में शनिवार से गुरुवार तक टेलीकास्ट होगा। 'लॉकअप 2' के एक्सटेंशन से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। बता दें कि एकता कपूर का ये शो रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: इन चार कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, इस हफ्ते देखना पड़ेगा बाहर का रास्ता

    End of Feed