Gaurav Khanna In Lock Upp 2: एकता कपूर का नया रियलिटी शो लॉकअप का सीजन 2 पहले एपिसोड से ही सुपरहिट साबित हो गया है। शो में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। शो में नजर आए तमाम स्टार्स एक-एक करके अपनी जिंदगी के राज खोल रहे हैं। सबसे पहले आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपनी जिंदगी का राज खोलते हुए बताया था कि वह और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) तलाक ले रहे हैं और दोनों एक साल से अलग हैं। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था और अब आकांक्षा का सामना गौरव खन्ना से होने वाला है। गौरव लॉकअप 2 में एंट्री ले सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक की असली वजह का किया खुलासा, बोलीं, 'मैंने खुद बोला कि..'
akanksha chamola-gaurav khanna (photo credit- instagram)
गौरव खन्ना की होगी लॉकअप 2 में धांसू एंट्री?
आकांक्षा चमोला इन दिनों लॉकअप 2 में काफी पसंद की जा रही हैं। उनका गेम प्लान लोगों को पसंद आ रहा है। इन बीच, गौरव खन्ना अपने शो खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रमोशन कर रहे हैं। बीते दिनों वह अपने शो का प्रमोशन करने लाफ्टर शेफ्स में पहुंचे थे और अब दावा है कि वह लॉकअप 2 में धमाका करने आ रहे हैं, जहां पर उनकी और आकांक्षा चमोला की मुलाकात होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकअप 2 में गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रमोशन करने आने वाले हैं। यहां पर आकांक्षा और गौरव की मुलाकात होगी और दोनों अपने तलाक पर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं और कोई ऑफिशियल बयान दे सकते हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन फैंस गौरव और आकांक्षा को आमने-सामने देख सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Urvashi Dholakia के बेटे की कार पर गिरा विशालकय पेड़, बाल बाल बचे Kshitij; कैसी है हालत?akanksha chamola-gaurav khanna (photo credit-instagram)
