Lock Upp 2: अगले 6 महीने में 'लॉकअप 2' लेकर हाजिर होंगी एकता कपूर! कंगना रनौत का नाम लेकर कही बड़ी पात

Ekta Kapoor Gives Update On Lock Upp 2: डेली सोप क्वीन एकता कपूर के शो 'लॉकअप' ने ओटीटी पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उस शो में मुनव्वर फारूकी ने जीत दर्ज की थी। वहीं पिछले साल से ही फैंस 'लॉकअप 2' का इंतजार कर रहे हैं, जिसपर एकता कपूर ने अपडेट दिया है।

Ekta Kapoor Gives Update On Lock Upp 2: टीवी सीरियल और बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने हर शो से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने ओटीटी पर रियलिटी शो 'लॉकअप' भी शुरू किया था, जिसमें मुनव्वर फारूकी ने जीत दर्ज की थी। एकता कपूर के इस शो को ऑल्ट बालाजी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में पिछले साल से ही लोग 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इस मामले पर खुद एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पैपराजी के सवाल के जवाब में बताया कि 'लॉकअप 2' आएगा या नहीं।

End of Feed