Lock Upp 2 Double Eviction: डबल इविक्शन से शो में मचेगा हंगामा, Sunita Ahuja संग इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता

Lock Upp 2 Double Eviction: रियलिटी शो लॉकअप 2 में डबल इविक्शन होने वाला है और दावा है कि सुनीता आहूजा का पत्ता कटने वाला है। सुनीता के साथ एक और कंटेस्टेंट शो से बाहर होगा।

Lock Upp 2 Double Eviction: एकता कपूर का पॉपुलर शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2 ) ओटीटी पर धमाल मचा रहा है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस शो में कंटेस्टेंट ने दर्शकों का ध्यान खींच रखा है। शो में अब तक एक ही इविक्शन हुआ है, जो श्रेष्ठा अय्यर का है। श्रेष्ठा के जाते ही लॉकअप 2 में शिल्पा शिंदे ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की, लेकिन अब शो में दिखाई दे रहे तमाम कंटेस्टेंट्स पर अब इविक्शन का गाज गिरने वाली है। शो में डबल इविक्श होने वाला है, जिसमें दो कंटेस्टेंट का पत्ता कट जाएगा। लॉकअप 2 से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) हैं। आइए आपको दूसरे कंटेस्टेंट के नाम भी बताते हैं। Lock Upp 2: सुनीता आहूजा की भद्दी गालियां सुन भड़के Sudhanshu Pandey, क्लास लगाते बोले-, 'ऐसा कंटेंट...'

lock upp 2

lock upp 2 (photo credit- instagram)

    इन 2 कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता

    सोशल मीडिया पर लॉकअप 2 से जुड़े अपडेट लगातार आते रहते हैं और अब डबल इविक्शन का अपडेट आया है। दावा किया जा रहा है कि लॉकअप 2 में मेकर्स अचानक ही डबल इविक्शन का ऐलान कर देंगे, जिसके बाद शो से दो कंटेस्टेंट बाहर हो जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, घर जाने वाली पहली कंटेस्टेंट सुनीता आहूजा होंगी। सुनीता शो से बाहर हो जाएंगी। इसके बाद दूसरा नाम रियाज अली का हैं, जो शो में कम ही दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स की तरफ से अब तक इविक्शन कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन X पर लगातार दोनों के इविक्शन के पोस्ट आ रहे हैं। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: पोद्दार फर्म की मालकिन बनेगी अभिरा, अरमान के आगे गिड़गिड़ाएगा पूरा परिवार

    लॉकअप 2 में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स पर की थी बात

    बता दें कि लॉकअप 2 के माहौल से सुनीता आहूजा तंग आ गई हैं और वह कुछ दिनों से ही घर जाने की जिद्द करके बैठी हैं। सुनीता को शो का खाना बिल्कुल पसंद नहीं आया है। इसके अलावा वह शो में अपने और गोविंदा के रिश्ते पर भी बोलती दिखी थीं। सुनीता ने श्रेया कालरा के सामने कहा था कि देखो अगर होगा तो क्या कर सकते हो। शुरू से ही होता है। हीरो है तो आप कुछ नहीं कह सकते हो। अगर इस उम्र में सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ जाएगा। मैं सोचती हूं कि जैसा चल रहा है तो चलने दो। श्रेया ये भी पूछा था कि क्या वो अभी भी कर रहे हो? इस पर सुनीता बोलती है कि मैं अपने बच्चों के लिए जी रही हूं और तुम क्या किसी को रोक सकते हैं।

    End of Feed