Dheeraj Dhoopar Entry In Lock Upp 2: डेली सोप क्वीन एकता कपूर अपने धमाकेदार रियलिटी शो 'लॉकअप' के दूसरे सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। एकता कपूर का 'लॉकअप 2' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा, जिसके लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। शिवांगी जोशी और राम कपूर के नाम पर तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही मुहर लग चुकी थी। वहीं अब 'लॉकअप 2' में टीवी के सुपरस्टार ने भी एंट्री की है। वह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर हैं। 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) में धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) की एंट्री पर भी मुहर लग चुकी है। हाल ही में शो से जुड़ा उनका प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा, स्टेज पर Shivangi Joshi को देख फैंस को लगा झटका
'लॉकअप 2' में हुई धीरज धूपर की एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
इस दिन शुरू होगा 'लॉकअप 2'
'लॉकअप 2: सच या सजा' की शुरुआत नेटफ्लिक्स पर 27 जून से होने वाली है। शनिवार से बुधवार रात 8 बजे इसका एपिसोड नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होगा। 'लॉकअप 2' को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करने वाले हैं, जिसमें 12 कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। बता दें कि इनके अलावा सुनीता आहूजा, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत और कुशा कपिला जैसे स्टार्स का नाम भी सामने आया था।
