Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। शो का ग्रैंड फिनाले इस वीकेंड पर होने वाला है। यानी शो का असली विनर हर किसी के सामने होगा। इस फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स एक-एक करके शो से बाहर हो रहे हैं। आकांक्षा चौधरी भी इस गेम से बाहर हो गई हैं। आकांक्षा चौधरी फिनाले वीक के करीब आकर इस गेम से बाहर हुई हैं। उनका गेम फैंस काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन अब शो से बाहर आकर आकांक्षा चौधरी ने शो के सबसे बड़े विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। आकांक्षा ने श्रेया और राम कपूर (Ram Kapoor) के किसिंग विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से बदला लेने के लिए तड़पेगा दमानी परिवार, मायरा और कबीर की होगी टक्कर
akansha chaudhary on ram kapoor (photo credit- instagram)
