Lock Upp 2: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna संग तलाक की असली वजह का किया खुलासा, बोलीं, 'मैंने खुद बोला कि..'

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला एक के बाद एक खुलासे कर रही हैं। शो में उन्होंने गौरव खन्ना संग अपने तलाक के बारे में बताया। अब आकांक्षा ने तलाक की असली वजह भी बता दी।

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने खुलासा किया कि वह अपने पति गौरव खन्ना से अलग हो चुकी हैं। आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव बीते एक साल से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा के इस खुलासे ने फैंस को हैरान कर दिया था। हर कोई जानना चाहता था कि आकांक्षा और गौरव का तलाक क्यों हो रहा है और अब एक्ट्रेस ने खुद लॉकअप के नए एपिसोड में अपने और गौरव के तलाक की असली वजह बता दी है। आकांक्षा ने साफ कर दिया है कि वह और गौरव बच्चे की वजह से ही अलग रो रहे हैं और उन्होंने खुद गौरव को तलाक देने के लिए कहा था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: पब्लिसिटी के लिए Akanksha Chamola ने फैलाई गौरव खन्ना संग तलाक की खबर? अब जाकर खुली पोल

gaurav khanna and akanksha chamola

gaurav khanna and akanksha chamola (photo credit- instagram)

    आकांक्षा चमोला ने बताई तलाक की असली वजह

    आकांक्षा खुराना लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा और सूफी के साथ बैठी हुई नजर आईं। इस मौके पर आकांक्षा ने दोनों के सामने अपनी शादी और तलाक की वजह बताई। आकांक्षा ने बच्चों पर अपनी राय रखते हुए कहा, 'जब हम शादी में थे। तब मेरा मैटरनल इंस्टिंक्ट कभी नहीं था, लेकिन मेरी तलाश हमेशा जारी रही। मैंने इसे कभी बंद नहीं किया। मुझे महसूस हो गया कि मैं उसके लिए नहीं हूं और वो इस चीज से ओके था, लेकिन मुझे लगा कि कुछ समय बाद उसे बच्चे चाहिए थे और मुझे लगा कि मैं उसे कभी नहीं दे पाऊंगी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'रूमर्स रूमर्स है', Gaurav और Akanksha के तलाक पर फिर बोलीं Rakhi Sawant, एक्टर संग दोस्ती का किया खुलासा

    gaurav khanna (photo credit- instagram)

      फ्रीडम के लिए छोड़ा रिश्ता

      आकांक्षा की इस बात पर श्रेया ने कहा कि अभी नहीं... तब आकांक्षा ने उसकी बात को पूरा करते हुए कहा कि कभी नहीं। मेरे अंदर ऐसा कुछ नहीं है। मुझे महसूस हो गया था कि मैं कभी नहीं करना चाहती। ये मैंने बहुत पहले बोल दिया था कि मैं नहीं करने वाली। तब हमारा एक डिस्कशन हुआ और मैंने कहा कि तुम अगर मुझे छोड़ना चाहते हो तो छोड़ दो। ये मेरे लिए फेयर है, क्योंकि तुम्हें चाहिए बच्चे। शादी लोग करते ही इसलिए है। लोगों को बच्चे चाहिए। 99 प्रतिशत लोग अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने के लिए शादी करते हैं। मुझे महसूस हो गया था कि उसे बहुत ज्यादा है और मैं उसे नहीं दे पा रही। इस मौके पर श्रेया ने सुझाव दिया कि तुम बच्चे गोद ले सकते थे। तब आकांक्षा ने बताया कि वह बच्चे चाहती ही नहीं हैं। वह बस फ्रीडम चाहती हैं।

      End of Feed