OTT Release December 2025 (1 December to 31 December): ओटीटी पर दिसंबर के महीने एक के बाद एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज का दर्शक लंबे समय से ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे। इन फिल्मों और सीरीज को आप नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (JioHotstar), जी5 (ZEE5), सोनिलिव (SonyLIV), प्राइम वीडियो (Prime Video) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं।
Image Source: IMDb
1. औकात के बाहर (Aukaat ke Bahar)
OTT प्लेटफॉर्म: अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player)
रिलीज डेट: 3 दिसंबर
स्टोरी: एल्विश यादव की एक्टिंग डेब्यू फिल्म, दिल्ली के एलीट कॉलेज में सेट एक कॉलेज ड्रामा जो हाई-स्टेक्स पॉलिटिक्स और हरियाणा के एक बोल्ड लड़के की कहानी दिखाती है।
2. रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब (Real Kashmir Football Club)
OTT प्लेटफॉर्म: सोनीलिव (SonyLIV)
रिलीज डेट: 9 दिसंबर
स्टोरी: कश्मीरी हिंदू पंडित और कश्मीरी मुस्लिम द्वारा शुरू किए गए रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब की सच्ची कहानी पर आधारित; मनव कौल, मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे स्टार्स इसमें देखने को मिलने वाले हैं।
3. सुपरमैन (Superman)
OTT प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)
रिलीज डेट: 11 दिसंबर
स्टोरी: सुपरमैन टेक बिलियनेयर लेक्स लूथर के कारण अंतरराष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के बाद परिणामों का सामना करता।हैडेविड कोरेनस्वेट, निकोलस होल्ट और रेचल ब्रोश्नाहन इसमें लीड रोल में हैं।
4. सिंगल पापा (Single Papa)
OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 12 दिसंबर
स्टोरी: कॉमेडी ड्रामा जिसमें गौरव गहलोत नाम का एक गैर-जिम्मेदार युवक परिवार को चौंका देता है जब वह एक बच्चे को गोद ले लेता है। सीरीज में कुणाल खेमू, मनोज पहवा, नेहा धूपिया और प्रजक्ता कोली जैसे स्टार्स है।
5. साली मोहब्बत (Saali Mohabbat)
OTT प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)
रिलीज डेट: 12 दिसंबर
स्टोरी: थ्रिलर ड्रामा जिसमें राधिका आप्टे, दिव्येंदु शर्मा और अनुराग कश्यप अहम रोल में हैं। फिल्म में दिमाग घूमाने वाला सस्पेंस है।
6. थामा (Thamma)
OTT प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
रिलीज डेट: 16 दिसंबर
स्टोरी: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ये हॉरर फिल्म आपको काफी पसंद आने वाली है। इस फिल्म में एक अनोखू लव स्टोरी दिखाई गई है।
7. रात अकेली है - द बनसल मर्डर्स (Raat Akeli Hai - The Bansal Murders)
OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 19 दिसंबर
स्टोरी: क्राइम थ्रिलर जिसमें कानपुर के अमीर बनसल फैमिली की क्रूर हत्या की जांच की जाती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंस्पेक्टर जटिल यादव के रोल में है।
8. मिसेज देशपांडे (Mrs Deshpande)
OTT प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)
रिलीज डेट: 19 दिसंबर
स्टोरी: माधुरी दीक्षित नेने और नागेश कुकूनूर की कोलैबोरेशन सीरीज, फ्रेंच शो का रीमेक जहां एक साधारण महिला रहस्यमयी डबल लाइफ जीती है।
9. सिंगल सलमा (Single Salma)
OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 26 दिसंबर
स्टोरी: रोमांटिक कॉमेडी जिसमें लखनऊ की एक महिला परिवार का सहारा बनती है लेकिन शादी न होने पर सिंगल और असेटल्ड लेबल कर दी जाती है।
10. द बैड गाइज 2 (The Bad Guys 2)
OTT प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)
रिलीज डेट: 1 दिसंबर
स्टोरी: ड्रीमवर्क्स की एनिमेटेड हीस्ट-कॉमेडी सीक्वल है, जिसमें सुधार चुकी हीस्ट क्रू फिर से एक्शन में आ जाती है। सैम रॉकवेल और अवक्वाफिना की वॉइसेज के साथ ह्यूमर, एक्शन और इमोशनल डेप्थ देखने को मिलने वाली है।
11. एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat)
OTT प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 16 दिसंबर
स्टोरी: रोमांटिक ड्रामा जिसमें एक शक्तिशाली पॉलिटिशियन विक्रमादित्य (हर्षवर्धन राने) फ्री-स्पिरिटेड सुपरस्टार आदा (सोनम बाजवा) के प्रति जुनूनी प्यार में पड़ जाता है।
12. कुत्त्रम पुरिंधावन (Kuttram Purindhavan)
OTT प्लेटफॉर्म: सोनीलिव (SonyLIV)
रिलीज डेट: 5 दिसंबर
स्टोरी: तमिल साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज, जिसमें एक साधारण आदमी भास्कर की अच्छी नीयत वाला फैसला उल्टा पड़ जाता है और वह एक गायब होने के केस में फंस जाता है।
13. घरवाली-पेड़वाली (Gharwaali Pedwaali)
OTT प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)
रिलीज डेट: 5 दिसंबर
स्टोरी: इसकी पृथ्वीमिश्रा उर्फ जीतू की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसे जिंदगी में ये श्राप मिलता है कि उसकी हर चीज उसकी जिंदगी में डबल होगी।
मजेदार होगा दिसंबर
ओटीटी पर दिसंबर में रिलीज होने वीली ये फिल्में और सीरीज पूरे महीने को मजेदार बना देंगी। इन फिल्मों और सीरीज को देखने के बाद आपके दिमाग में हलचल मच जाएगी। ओटीटी पर दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
