Koffee With Karan 9: सैफ पर चाकू से हमले के बाद बदहवास हो गई थीं Kareena Kapoor, 6 महीने तक नहीं आई नींद

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 5, 2026, 10:29 AM IST

Kareena Kapoor Speak on Attack on Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले की यादें एक बार फिर करीना कपूर ने शेयर की हैं। करण के शो में करीना कपूर ने कई बड़े खुलासे किए।

Kareena Kapoor Speak on Attack on Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जोड़ी अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। करीना और सैफ एक बार फिर अपने साथ हुए उस हादसे को लेकर खबरों में हैं, जिसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया था। दोनों हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के नए एपिसोड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनवरी 2025 में सैफ पर हुए चाकू से हमले को याद किया। बातचीत में करीना ने उस रात के कुछ ऐसे पल शेयर किए, जिन्हें याद करना आज भी उनके लिए आसान नहीं है।

Kareena Kapoor Speak on Attack on Saif Ali Khan

सैफ अली खान खून से लथपथ थे, सड़क पर ऑटो के लिए चिल्ला रही थीं करीना कपूर, सुनाया हमले की रात का किस्सा (Image Source: Jio Hotstar/ Reddit)

सड़क पर ऑटो के लिए चिल्ला रही थीं करीना कपूर

करीना ने बताया कि जब सैफ पर हमला हुआ और वह खून से लथपथ थे, तब वो उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ऑटो रिक्शा ढूंढने सड़क पर दौड़ पड़ी थीं। उस समय उन्होंने नाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी और उन्हें कपड़े बदलने तक का वक्त नहीं मिला था। सैफ ने शो में बताया कि करीना आधी रात को सड़क पर चिल्ला रही थीं, ‘रुको-रुको।’ इस पर करीना ने बताया कि वो पागलों की तरह सड़क पर दौड़ रही थीं और ऑटो रोकने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सैफ को खून से लथपथ देखकर वह बुरी तरह घबरा गई थीं। करीना ने ये भी बताया कि जब उन्होंने लिफ्ट में सैफ को देखा तो उनसे कहा, ‘सैफ, ऐसा मत करो।’ उसी वक्त उनके बेटे तैमूर (Taimur) ने अपने पिता से पूछा था, ‘अब्बा, क्या आप मरने वाले हैं?’

End of Feed