'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के को-स्टार Rajeev Siddhartha को डेट कर रही हैं कीर्ति कुल्हारी, पिक शेयर करते हुए की पुष्टि

Kirti Kulhari is Dating Rajeev Siddhartha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कन्फर्म कर दिया है कि वो 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' (Four More Shots Please!) के को-स्टार राजीव सिद्धार्थ (Rajeev Siddhartha) के साथ रिश्ते में हैं।

Kirti Kulhari is Dating Rajeev Siddhartha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने नए साल की शुरुआत में अपनी लव-लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से यह कन्फर्म कर दिया है कि वो 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' (Four More Shots Please!) के को-स्टार राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राजीव के साथ कई रोमांटिक पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स को शेयर करते हुए कृति ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है। फैन्स कीर्ति कुल्हारी को लगातार कमेंट्स सेक्शन में बधाई दे रहे हैं। कई फैन्स को कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ की यह जोड़ी पसंद आ रही हैं।

Kirti Kulhari is Dating Rajeev Siddhartha

Pic Credit: Kirti Kulhari/Instagram

राजीव सिद्धार्थ संग रिश्ते में हैं कीर्ति कुल्हारी

शुक्रवार को कीर्ति कुल्हारी ने अपने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी पिक्स की एक रील शेयर की है। इस रील में कीर्ति कुल्हारी, राजीव सिद्धार्थ के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। पिक्स में देखा जा सकता है कि कीर्ति कुल्हारी, राजीव की कंपनी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इतना ही नहीं कीर्ति ने राजीव सिद्धार्थ के साथ बिताए कई यादगार पलों को कैद किया। रील के आखिर में उन्होंने खिड़की पर दिल और तीर का निशान बनाया, जिसने फैन्स का ध्यान आकर्षित किया है। इस रील को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को साथ में देखकर बहुत खुश हूं।'

End of Feed