KWK 9: करण जौहर ने किया बड़ा ऐलान, अब आखिरी बार सजेगी Koffee With Karan की महफिल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2026, 01:00 PM IST

Karan Johar on Koffee With Karan 9: करण जौहर का मशहूर चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो का नौवां सीजन आखिरी सीजन होगा।

Karan Johar on Koffee With Karan 9: कॉफी विद करण (Koffee With Karan) ने साल 2004 में पहली बार दर्शकों के बीच दस्तक दी थी। दो दशक से ज्यादा समय तक इस शो ने बॉलीवुड के बड़े सितारों को एक ही सोफे पर बैठाकर उनकी जिंदगी, रिश्तों, करियर और विवादों से जुड़ी कई बातें सामने रखीं। इस दौरान कई मेहमान दोस्तों के साथ आए और कुछ के रिश्ते बदल गए। कई लोगों की प्रेम कहानी शुरू हुई, कुछ रिश्ते खत्म हुए और कई सितारे शादी के बंधन में भी बंधे। शो की बातचीत कई बार सुर्खियों, मीम्स और चर्चाओं का हिस्सा बनी। अब करण जौहर (Karan Johar) ने इस सफर को खत्म करने का फैसला किया है।

Karan Johar on Koffee With Karan 9

करण जौहर ने किया बड़ा ऐलान (Image Source: Jio Hotstar)

End of Feed