Rishab Shetty's Kantara Chapter 1: मशहूर निर्माता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को मेकर्स ने ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। 31 अक्टूबर को मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में इसका ऑनलाइन प्रीमियर कराया। इस मूवी को हिंदी दर्शक ऑनलाइन देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अब 'कंतारा चैप्टर 1' का हिंदी वर्जन स्ट्रीमिंग दिग्गज पर आ गया है।
Pic Credit: Instagram
अब इस प्लेटफॉर्म पर हिंदी में देख सकते हैं 'कंतारा चैप्टर 1'
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की पौराणिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को हिंदी ऑडियंस अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे फैमिली के साथ आसानी से देख सकती है। मेकर्स ने उन लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया है, जो इस मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देखने से चूक गए थे। बता दें होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित 'कंतारा चैप्टर 1' 2022 की हिट फिल्म "कंतारा - अ लीजेंड" का प्रीक्वल है। दोनों की फिल्मों को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। दोनों ही फिल्मों की कहानी दर्शकों की इम्प्रेस करने में भी सफल रही है।
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और मुख्य भूमिका वाली इस पौराणिक एक्शन थ्रिलर में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'कंतारा: चैप्टर 1' ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मूवी ने दुनिया भर में 850-900 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया। ऋषभ शेट्टी स्टारर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को बनाने में मेकर्स के केवल 125 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं दूसरी ओर इस मूवी की IMDb रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 8.3 स्टार मिले हैं।
