Jewel Thief: सेट पर टाइम से नहीं पहुंचते थे सैफ अली खान, कुणाल कपूर ने बताया मुश्किल से याद करते थे अपनी लाइन

Saif Ali Khan Always late on Jewel Thief Set: ज्वेल थीफ के सभी स्टार्स ने सेट से जुड़े किस्से साझा किए। जयदीप अहलावत( Jaideep Ahlawat) ने बताया कि वह सेट पर थक जाते थे। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री निकिता दत्ता सेट पर खूब मस्ती मजाक करती थी। कुणाल कपूर ने सैफ अली खान का मजाक उड़ाया

Saif Ali Khan Always late on Jewel Thief Set: सैफ अली खान( Saif Ali Khan) -जयदीप अहलावत ( Jaideep Ahlawat) और कुणाल कपूर( Kunal Kapoor) जल्द ही ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म ज्वेल थीफ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए जोर शोर से प्रमोशन चल रहा है। ज्वेल थीफ का लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज हुआ था जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में ज्वेल थीफ की पुरी टीम एक साथ नजर आई और फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। कुणाल ने मस्ती करते हुए सैफ अली खान की पोल खोल दी, एक्टर ने बताया कि सैफ अली खान सेट पर कभी टाइम से नहीं आते थे।

Saif Ali Khan Always late on Jewel Thief Set

फिल्मी ज्ञान के साथ इंटरव्यू में ज्वेल थीफ( Jewel Thief) की टीम शामिल हुई। इस मौके पर सभी ने सेट से जुड़े किस्से साझा किए। जयदीप अहलावत( Jaideep Ahlawat) ने बताया कि वह सेट पर थक जाते थे। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री निकिता दत्ता सेट पर खूब मस्ती मजाक करती थी। दूसरी तरफ कुणाल कपूर ने सैफ अली खान को याद करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना दर्द भरा है, वह सेट पर कभी टाइम से नहीं आते थे और आने के बाद अपनी लाइन भूल जाते थे। फिर उनके लिए हमें इंतजार करना पड़ता था। हालांकि कुणाल ने यह मजाकिया अंदाज में कहा। टीम ने मजाक बनाते हुए कहा कि सैफ अली खान सोशल मीडिया पर नहीं है वह तो इंटरव्यू नहीं देखेगा ।

End of Feed