The Alliance: गौहर खान ने निखिल चिनप्पा को बताया 'सांप', कुशाल और जैद में फूट डालने के लिए लगाई लताड़

Gauahar Khan Slams Nikhil Chinapa: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान ने 'द अलायंस' के कंटेस्टेंट निखिल चिनप्पा को सांप बताया है। उन्होंने जैद और कुशाल के बीच फूट डालने के लिए निखिल को आड़े हाथों लिया।

Gauahar Khan Slams Nikhil Chinapa: ओटीटी के पॉपुलर शो 'द अलायंस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'द अलायंस' में कंटेस्टेंट अपना पूरा जोर लगाकर आगे निकलने की कोशिश में हैं। फिर चाहे इस चीज के लिए उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स से झगड़ा करना पड़े या लोगों के बीच दरार डालनी पड़े। वहीं 'द अलायंस' के लेटेस्ट एपिसोड में निखिल चिनप्पा ने भी जैद दरबार के खिलाफ कुशाल टंडन के कान भरने की कोशिश की। निखिल चिनप्पा ने कुशाल टंडन से कहा कि उन्हें जैद दरबार पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए। हालांकि निखिल की इस हरकत के लिए एक्ट्रेस गौहर खान ने उन्हें आड़े हाथों लिया। गौहर खान ने सरेआम निखिल चिनप्पा को लताड़ते हुए उन्हें सांप बताया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola से अलग होने की खबरों के बीच Gaurav Khanna को मिला बड़ा ऑफर

gauahar khan slams nikhil chinapa

गौहर खान ने निखिल चिनप्पा को लगाई फटकार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    गौहर खान (Gauahar Khan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि निखिल चिनप्पा के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। लेकिन वही एक ऐसे हैं जो घर में हर किसी के साथ खेलने की कोशिश कर रहे हैं। गौहर खान ने वीडियो में कहा, "आपके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। लेकिन जो सबके साथ खेल रहा है वो आप हैं। और कभी जुर्रत भी मत करना ये कहने की कि जैद 100 प्रतिशत सच्चा नहीं है। वही एक है जो पूरी तरह से ट्रांसपैरेंट और सीधा बोलने वाला इंसान है। वह किसी भी तरह की राजनीति में शामिल नहीं हो रहा है। यहां तक कि, उसने केवल एक ही चीज के लिए कदम आगे बढ़ाया वो था अरमान के साथ चीजें साफ करने के लिए, जिससे वो आगे चलकर कुशाल को समझा सके।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Alliance: रवि किशन ने अचानक कहा शो को अलविदा, फूट-फूटकर रोईं बेटी Riva Kishan

    End of Feed