Exclusive: '44 साल का हो गया है लेकिन...'- हर्षद की कुर्बानी पर बरसे Varun Yadav, राम कपूर पर भी निकाली भड़ास

Varun Yadav Slams Harshad Chopda And Ram Kapoor: 'लॉकअप 2' में हर्षद चोपड़ा द्वारा शिवांगी जोशी के लिए दी गई कुर्बानी पर वरुण यादव ने तंज कसा है। उन्होंने राम कपूर को भी आड़े हाथों लिया।

Varun Yadav Slams Harshad Chopda And Ram Kapoor: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' को अपना विजेता मिल चुका है। शो में श्रेया कालरा ने जीत दर्ज की। यूं तो 'लॉकअप 2' में ऐसे कई पल रहे, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन इन दिनों जिसपर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है हर्षद चोपड़ा द्वारा शिवांगी जोशी के लिए कुर्बानी देना। दरअसल, शिवांगी जोशी को एविक्शन से बचाने के लिए हर्षद चोपड़ा ने अपनी जगह उन्हें फाइनलिस्ट बना दिया और खुद 'लॉकअप: सच या सजा' छोड़कर चले गए। हर्षद चोपड़ा की इस बात पर अब वरुण यादव ने तंज कसा है। वरुण यादव (Varun Yadav) ने हर्षद चोपड़ा के साथ-साथ राम कपूर पर भी तंज कसा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'खैरात' में फाइनलिस्ट बनीं शिवांगी जोशी?- आरोपों पर अब Harshad Chopda ने तोड़ी चुप्पी

Lock UPP 2: Varun Yadav ने हर्षद चोपड़ा और राम कपूर को लिया आड़े हाथों (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    वरुण यादव (Varun Yadav) ने टेली टॉक इंडिया संग बातचीत के दौरान हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) की कुर्बानी पर कहा, "पहले तो मैं शिवांगी को इन सब में बिल्कुल घसीटना नहीं चाहता। जो भी हुआ, हर्षद के कारण हुआ है। मुझे सच में नहीं पता कि वो कैसा इंसान है। 44 साल का हो गया है, इतने साल उसने इंडस्ट्री में बिताए हैं लेकिन मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा कि उसका दिमाग कैसे काम करता है।" वरुण यादव ने हर्षद चोपड़ा के बर्ताव पर कहा, "उसके साथ घर में रहने के बाद भी मैं पता नहीं लगा पाया। एक पल में वो रो रहा है, अगले पल गंभीर है और फिर यहां-वहां फुदक रहा है। मैं उसे समझ नहीं पा रहा हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: इन 5 मास्टर स्ट्रोक से Shreya Kalra बनीं शो की विनर, TV क्वीन Shivangi Joshi को दी करारी मात

      वरुण यादव ने हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के फैसले को गलती बताई। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी ओर से ये बहुत बड़ी गलती है। अगर तुमने उस स्पॉट को कमाया है और आप स्टेज पर खड़े होकर ये कह रहे हो कि आके पिता आए हैं और आप अपने के लिए खेलोगे, अपने आपको पहले प्यार करोगे। आपके सारे सीक्रेट्स भी बाहर आ गए हैं और तुम्हें पता भी है कि वो सीक्रेट्स क्यों बाहर आए तो तुम कुछ ही घंटे में कैसे बोल सकते हो कि शिवांगी के लिए वोट करो और उसे बचाओ?"

      End of Feed