Exclusive: 'तीली मारती है'- अली गोनी ने Kamya Punjabi पर कसा तंज, एक्ट्रेस बोलीं- तुम्हें तो आग लग गई

Exclusive Kamya Punjabi Epic Reply To Aly Goni: 'अलायंस' में काम्या पंजाबी पहुंचीं थीं, जहां उनकी और अली गोनी की बहस भी हुई। लेकिन अब अली गोनी के रिमार्क पर काम्या पंजाबी ने करारा जवाब दिया है।

Exclusive Kamya Punjabi Epic Reply To Aly Goni: प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'अलायंस' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'द अलायंस' में काम्या पंजाबी की एंट्री हुई थी। उन्होंने इस दौरान कुशाल टंडन को खुलकर समर्थन किया। लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेने में कोई कमी नहीं छोड़ी। काम्या पंजाबी ने 'अलायंस' में रहते हुए अली गोनी को भी आड़े हाथों लिया। वहीं अली गोनी (Aly Goni) ने भी काम्या पंजाबी को ताना मारा। अली गोनी ने काम्या पंजाबी को लेकर कहा कि एक्ट्रेस 'तीली मारती हैं'। अली गोनी के इस कमेंट पर अब काम्या पंजाबी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान अली गोनी के कमेंट का करारा जवाब दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Alliance के सेट पर पहुंचे Salman Khan, वायरल हुई पिक्स

Kamya Punjabi ने अली गोनी को दिया करारा जवाब

Kamya Punjabi ने अली गोनी को दिया करारा जवाब (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    अली गोनी (Aly Goni) के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए काम्या पंजाबी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि इन लोगों की इतनी सुलगी हुई है कि ये लोग मुझे गालियां दे रहे हैं। अगर न दें तो लानत है मुझपर। है ना... कि काम्या पंजाबी किसी शो में गई और अपना असर नहीं छोड़ा। मैं तो बहुत खुश हूं।" काम्या पंजाबी ने कहा कि अगर अली गोनी सहित बाकी लोग उनके बारे में बात नहीं करते तो उन्हें दुख होता। एक्ट्रेस ने कहा, "तो जहां इसने तीली लगाने वाली बात की है, तो तीली छोड़ दे भैय्या। तुम्हें तो आग लग गई।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Alliance: सोहेल खान ने ली थी तलाक लेने की जिम्मेदारी, Seema Sajdeh ने की एक्स-हस्बैंड की तारीफ

      अली गोनी (Aly Goni) को तंज कसने में काम्या पंजाबी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, "तीली नहीं, मैंने ऐसी आग लगा दी है कि ये लोग इतने सुलग रहे हैं। और रही बात गालियां देने की। गालियां देने से उनका लेवल दिखता है। मेरा स्टैंडर्ड नहीं गिरता है।" बता दें कि 'अलायंस' में आने के बाद काम्या पंजाबी ने अली गोनी पर तंज कसा था कि वह एक एजेंडा के साथ शो में आए हैं कि उन्हें सिर्फ कुशाल टंडन को निशाना बनाना है। इसपर अली गोनी ने जवाब दिया कि वह कौन सा 'अलायंस' देख रही हैं।

      End of Feed