'अब होगा हिसाब', Elvish Yadav और Rajat Dalal के बीच हुआ नया बवाल, जानें क्या है पूरा माजरा?

Elvish Yadav vs Rajat Dalal: रजत दलाल और एल्विश यादव के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में दोनों ही एक दूसरे से हिसाब पूरा करने की बात कर रहे हैं।

Elvish Yadav vs Rajat Dalal: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा बन गए हैं। वह लगातार शोज और म्यूजिक वीडियोज कर रहे हैं, लेकिन विवाद भी उनके आसपास रहते हैं। एल्विश के नाम कई सारे विवाद जुड़े हुए हैं। एल्विश का बॉन्ड रजत दलाल (Rajat Dalal) के साथ अच्छा खासा रहा है। दोनों एक साथ पॉडकास्ट भी करते हुए नजर आ चुके हैं, जिस पर खूब ट्रोल हुए थे। अब ऐसा लग रहा है कि एल्विश यादव और रजत दलाल का एक दूसरे से विवाद हो गया है। दोनों का एक-एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हिसाब बराबर करने की बात हो रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim ने पिता का दिया हेल्थ अपडेट, ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में कब होंगे डिस्चार्ज? किया खुलासा)

Rajat Dalal-Elvish Yadav

Rajat Dalal-Elvish Yadav (photo credit- instagram)_

    एल्विश यादव और रजत दलाल ने एक दूसरे को दी धमकी

    रजत दलाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एल्विश यादव का नाम लेकर अपनी भड़ास निकालते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में रजत बोलते दिख रहे हैं, 'हां भाई एल्विश... एल्विश तेरे सारे लफड़े मैंने ही सुलझवाए हैं और तुझे अगर पंगा लेकर मजा ही लेना है तो इस बार पंगा लेकर सच में मचा ही आ जाएगा। अगर तुझे लग रहा है कि मेरे पास तेरी लोकेशन नहीं है, तो है मेरे पास तेरी लोकेशन। मिलता हूं तुझसे वहां पर... करता हूं हिसाब। अब होगा हिसाब।' इसके तुरंत बाद एल्विश यादव का वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह बोलते हैं, 'रजत ने दो-तीन बार कॉम्प्रोमाइज क्या करवा दिया। अपने आपको बड़ा सरपंच समझ रहा है क्या।' इसके बाद एल्विश एक मीम का स्क्रीनशॉट दिखाते हैं, जिसे रजत ने रीपोस्ट किया है और फिर एल्विश बोलते हैं, 'क्या मतलब है इसका। तू अपनी लोकेशन भेज। तेरा कॉम्प्रोमाइज मैं करूंगा। अब होगा हिसाब।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अभिरा के सामने आएगा तान्या की प्रेग्नेंसी का सच, अरमान की बिगड़ेगी हालत)

    सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

    एल्विश यादव और रजत दलाल के इस वीडियो ने इंटरनेट पर फैंस की हलचल बढ़ा दी है। फैंस पहले तो मान रहे थे कि दोनों के बीच फिर कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी हो गई है, लेकिन चंद सेकंड बाद ही फैंस समझ गए हैं कि दोनों शायद अब होगा हिसाब नाम की सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं, जो हाल ही में रिलीज हुई है। इस सीरीज में मौनी रॉय, शहीर शेख नजर आए हैं। इस सीरीज का नाम भी अब होगा हिसाब है।

    End of Feed