Satluj विवाद पर भड़के डायरेक्टर Onir, बोले "Ajay Devgn की चौहान को दिक्कत नहीं..."

डायरेक्टर ओनिर ने सतलुज फिल्म पर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और अजय देवगन को लपेटे में ले लिया है। ओनिर ने कहा है कि जब अजय की चौहान आएगी तो कोई विवाद नहीं होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' पर मचा है बवाल
  • डायरेक्टर ओनिर ने बीच में मारी एंट्री
  • ओनिर ने अजय की 'चौहान' पर साधा निशाना

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर ओनिर ने दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म सतलुज पर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए सीबीएफसी पर सवाल खड़े किए हैं। ओनिर के अनुसार, सीबीएफसी एक खास विचारधारा के तहत काम करती है, जिस कारण दिलजीत दोसांझ की सतलुज को लेकर इतना विवाद हो रहा है। ओनिर के अनुसार, कुछ समय के बाद जब अजय देवगन की चौहान रिलीज होगी तो इस तरह का विवाद देखने को नहीं मिलेगा और उसे सीबीएफसी से भी बहुत ही आराम से सर्टिफिकेट मिल जाएगा। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Dada Movie Poster देखकर गदगद हुए सौरभ गांगुली, बोले "राजकुमार की स्ट्रेट ड्राइव..."

Onir ने Satuj पर तोड़ी चुप्पी

Onir ने Satuj पर तोड़ी चुप्पी

Onir ने Satluj और Chauhaan में की तुलना

कुछ समय पहले ही अजय देवगन और नीरज यादव की अपकमिंग फिल्म चौहान का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बारे में ट्वीट करके हुए ओनिर ने लिखा है, "जब अजय की चौहान रिलीज होगी तो इसे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और ना ही इसकी रिलीज रोकी जाएगी। ना ही इससे किसी की भावनाएं आहत होंगी और ना ही कोई ओटीटी इसे खरीदने से चूकेगा। हालांकि सच्चे मुद्दे पर आधारित एक फिल्म जो फैक्ट्स लोगों के सामने पेश करती है, उसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Golmaal 5 में हुई Priyamani की एंट्री, निभाएंगी निगेटिव रोल

End of Feed