Netflix की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बनी 'Dhurandhar', को-CEO ने किया कन्फर्म

Netflix's MOST-WATCHED Film Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई है।

Netflix's MOST-WATCHED Film Dhurandhar: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता को लेकर छाए हुए हैं। दोनों फिल्मों ने 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को धूल चटाने के बाद रणवीर सिंह स्टारर ने अब एक नया मुकाम हासिल किया है। 'धुरंधर' (Dhurandhar) इस साल नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई है। नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सरान्डोस ने खुद यह बात कन्फर्म की है। मेकर्स इस मूवी की बड़ी सफलता के बाद बेहद खुश हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे दिलजीत-शरवरी की फिल्म, जानिए यहां)

Netflix's MOST-WATCHED Film Dhurandhar

नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

'धुरंधर' ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सरान्डोस ने कहा कि भारत को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता का इंतजार नहीं करना है। आदित्य धर की इस जासूसी एक्शन फिल्म को थिएटर में सफलता मिलने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। वहां इसे दुनिया भर में लोगों ने देखा और पसंद किया। ये दो भागों वाली फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट है। 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ में अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, दानिश पांडोर, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और सौम्या टंडन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Jana Nayagan' की कमाई में आई बड़ी गिरावट, Thalapathy Vijay ने 14वें दिन कमाए इतने करोड़)

नेटफ्लिक्स के बॉस टेड सरानडोस ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात की। उन्होंने बताया कि इंडियन एंटरटेनमेंट अब दुनिया में बहुत फैल रहा है। उन्होंने कहा, 'धुरंधर इस साल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी गई गैर-अंग्रेजी फिल्म है।' वे आगे बोले, 'यह हर अंग्रेजी फिल्म से भी ज्यादा देखी गई है। देखने के मामले में सिर्फ अमेरिका और ब्रिटेन के बाद दूसरे नंबर पर है।' नेटफ्लिक्स वाले ने यह भी कहा कि सिर्फ अमेरिका और ब्रिटेन की फिल्में-सीरीज ही इससे ज्यादा लोगों ने देखी हैं।

End of Feed