Daayra OTT Release: नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई करीना कपूर खान की मूवी, पृथ्वीराज की एक्टिंग ने जीता दिल

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दायरा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म देखने के बाद दर्शक मेघना गुलजार के निर्देशन और दोनों कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

Daayra OTT Release X Reactions: किसी फिल्म की असली परीक्षा सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर होती है, जहां दर्शक उसे अपनी पसंद और नजरिए से परखते हैं। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' (Daayra) भी अब इसी दौर से गुजर रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने इसकी कहानी और कलाकारों की तारीफ की है। कुछ ने तो इसे शानदार फिल्म तक बता दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-जब Sonia Gandhi का मायका बना था बच्चन परिवार का घर, Amitabh Bachchan ने निभाई थी खास जिम्मेदारी)

daayra movie ott x reaction

दायरा को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स (Pic credit-daayra movie)

दायरा को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स

'दायरा' को लेकर एक्स पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक दर्शक ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि 'दायरा' शानदार है और पृथ्वीराज सुकुमारन ने डीसीपी रमन के किरदार में कमाल कर दिया है। वहीं, करीना कपूर भी अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठती हैं। इस दर्शक ने मेघना गुलजार के काम की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने कहानी में किसी एक पक्ष का साथ लेने के बजाय संतुलन बनाए रखा है। करीना के अभिनय को लेकर भी दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक फैन ने उनके किरदार अजोनी की तारीफ की, तो दूसरे ने करीना और पृथ्वीराज दोनों के काम को शानदार बताया। कुछ लोगों ने फिल्म को बेहतरीन और दिलचस्प भी कहा है। एक दर्शक ने इसकी शुरुआत की खास तारीफ की और बताया कि फिल्म शुरू से ही बांधे रखती है और कहीं भी बोर नहीं करती।

End of Feed