Citadel: Honey Bunny Trailer: इस दिन रिलीज होगा वरुण धवन-सामंथा की सीरीज का ट्रेलर, Family Man स्टार्स ने दी जानकारी

Citadel: Honey Bunny Trailer Release Date: सिटाडेल: हनी बनी के ट्रेलर की रिलीज डेट अब आखिरकार सामने आ गई हैं। इस सीरीज को लेकर बीते काफी समय से बज बना हुआ है। अब अमेजन प्राइम ने एक वीडियो शेयर कर इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। यहां इस पर नजर डालते हैं।

Citadel: Honey Bunny Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु स्टारर सीरीज सिटाडेल: हनी बनी (Citadel: Honey Bunny) की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। अमेजन प्राइम ने सीरीज को लेकर एक टीजर शेयर किया है। जिसमें वरुण या सामंथा नहीं बल्कि मनोज बामजपेयी और शरीब हाशमी नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने द फैमिली मैन के श्रीकांत और जेके के साथ एक मजेदार क्रॉसओवर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के आखिर में ट्रेलर की रिलीज की डेट भी दी गई है। जिसके बाद अब सिटाडेल हनी बनी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंड और भी बढ़ गई है। वरुण और सामंथा की इस सीरीज की पहली झलक देखने के लिए अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। यहां अब इसके ट्रेलर की रिलीज डेट पर खए नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- जया और रेखा से पहले इन 2 हसीनाओं के प्यार में घरबार लुटाने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, पर नहीं गल पाई थी दाल

Varun Dhawan, Samantha Starrer Citadel: Honey Bunny Trailer Release Date

Varun Dhawan, Samantha Starrer Citadel: Honey Bunny Trailer Release Date

इस दिन रिलीज होगा Citadel: Honey Bunny का ट्रेलर

अमेजन प्राइम वीडियो ने 11 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल ने अपकमिंग सीरीज सिटाडेल: हनी बनी के ट्रेलर की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। इस मीडिया में द फैमिली मैन सीरीज से मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी की अपने श्रीकांत और जेके के रोल में नजर आ रहे हैं और हनी बनी के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं।

End of Feed