वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 2 के बाद Elvish Yadav के हाथ लगा ये बड़ा रियलिटी शो, अब खड़ी करेंगे अपनी सेना

Elvish Yadav Join Roadies XX: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव अब एक और नए शो का हिस्सा बन गए हैं। गैंग लीडर बन एल्विश यादव अब रोडीज में अपनी टीम बनाकर सभी को टक्कर देंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए शो का लेटेस्ट प्रोमो।

Image

Elvish Yadav Join Roadies XX

Elvish Yadav Join Roadies XX: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। यूट्यूबर हर दिन अपनी नई कंट्रोवर्सी के साथ लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। अब एल्विश के हाथ एक बड़ा रियलिटी शो लगा है जो भारत के युवा के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। जी हां यूट्यूबर अब रियलिटी शो रोडीज एक्सएक्स में गैंग लीडर बनकर टीवी पर आ रहे हैं। शो के मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो रिलीज कर एल्विश का परिचय अपने दर्शकों से कराया।

रियलिटी शो रोडीज एक्सएक्स (Roadies XX) के मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें एल्विश यादव (Elvish Yadav) अब गैंग लीडर बन मुकाबला करेंगे। प्रोमो में एल्विश कहते दिखे कि 'हम फाड़ देंगे एक तरफा सिस्टम चाहे डबल क्रॉस हो या ट्रिपल क्रॉस। एक साइड में हट जाओ गैंग एल्विस आ रही है। प्रोमो देख एल्विश के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी है। इस बात की घोषणा करते हूर रणविज सिंघा ने भी एल्विश को शो का नया सदस्य बनते हुए स्वागत किया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article