Chakda Xpress: इस वजह से बीच मझधार में अटकी अनुष्का शर्मा की फिल्म, रिलीज के लिए मेकर्स ने लिखा Netflix को लेटर

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2025, 10:59 AM IST

Chakda Xpress Release Update: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स और नेटफ्लिक्स के बीच फिर से फिल्म को रिलीज करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।

Chakda Xpress Release Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक के रखा है। इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। अनुष्का शर्मा अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन सब के बीच अनुष्का शर्मा से फैंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने है। अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग के ब्रेक लेने से पहले झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) की जिंदगी पर बेस्ड बायोपिक फिल्म चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) की शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन आज तक फैंस को इस मूवी की रिलीज का इंतजार है। अब इस फिल्म की रिलीज से जुड़ा नया अपडेट सामने आ गया है।

Chakda Xpress Release Update

Image Source: IMDb

चकदा एक्सप्रेस की रिलीज से जुड़ा नया अपडेट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर खबरों में आ गई हैं। अभी हाल ही में चकदा एक्सप्रेस की रिलीज डेट से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन वुमेंस क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद चकदा एक्सप्रेस के मेकर्स ने Netflix के टॉप एक्जीक्यूटिव्स को लेटर लिखा है, फिल्म रिलीज करने की गुजारिश की। 'हमने Netflix इंडिया के टॉप एक्जीक्यूटिव्स को पर्सनली लिखा है कि कंफ्लिक्ट से ऊपर उठें, ताकि फिल्म रिलीज हो सके। झूलन दी जैसी लेजेंड की बायोपिक को ऑडियंस तक पहुंचना चाहिए' पब्लिकेशन का दावा है कि फिल्म सालों से अटकी है क्योंकि Netflix हेड्स को मूवी का शेप पसंद नहीं आया। प्रोडक्शन हाउस ओवर-बजट हो गया। दिक्कत और बढ़ी क्योंकि प्लेटफॉर्म हेड्स को प्रोजेक्ट का तरीका पसंद नहीं आया। लेकिन ये फिर भी सॉलिड फिल्म है। हालिया जीत ने बायोपिक पर फिर अटेंशन मिलने लगी है। स्ट्रीमर में इंटरनल डिस्कशंस शुरू हो गए हैं और टीम इस महीने फाइनल पास लेगी कि अतिरिक्त वर्क के बाद रिलीज हो सकती है या नहीं।

End of Feed