Bigg Boss OTT 3 Fame Armaan Malik And Payal Malik Mocks Sana Makbul Boyfriend: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के जरिए सुर्खियां बटोरने वाले अरमान मलिक बीते कई दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने अपनी दोनों पत्नी पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री की थी, जिसके बाद उनपर पॉलीगेमी का प्रचार करने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्होंने विशाल पांडे को थप्पड़ मारा, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। वहीं अब अरमान मलिक (Armaan Malik) एक बार फिर से अपने शब्दों के लिए सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, अरमान मलिक ने सना मकबूल (Sana Makbul) के बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी की खिल्ली उड़ाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने सना मकबूल को भी बातों-बातों में 'गोल्ड डिगर' कह दिया।
यह भी पढ़ें: Exclusive: कृतिका मलिक ने अरमान-पायल संग अपने रिश्ते पर किया खुलासा, कहा "हमें कोई अलग नहीं कर सकता...."
अरमान मलिक (Armaan Malik) ने हाल ही में आए यू-ट्यूब व्लॉग में सना मकबूल (Sana Makbul) के बॉयफ्रेंड का मजाक उड़ाया। साथ ही कहा, "जो लोग मेरी बॉडी शेमिंग कर रहे थे। मुझे थुलथुला बोल रहे थे। बहुत सारी ऐसी चीजें बोल रहे थे, तो भाई जब मैं बाहर आता हूं तो देखता हूं भाई उनके बॉयफ्रेंड। ठीक है भाई मैंने तो शादी वादी कर ली है, जो भी है, तुमने क्या देखकर शादी करने का फैसला किया है।" अरमान मलिक ने यू-ट्यूब व्लॉग में पायल मलिक से भी इस बारे में पूछा। इसपर पायल ने जवाब दिया, "पैसा, पैसा, मनी, मनी, मनी नहीं तो हनी नहीं।"
अरमान मलिक (Armaan Malik) यहीं नहीं रुके। उन्होंने सना मकबूल (Sana Makbul) को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा, "तो भाई आदमी को ना उतना ही बोलना चाहिए, जितना उसके कैरेक्टर में हो। मैंने एक चीज देखी है कि आप जिंदगी में इतना पैसा कमाओ कि फिर चाहे थुलथुले हो या कैसे भी हो। तब कोई बॉडी, कलर ये सब नहीं देखता। पैसा देखते हैं। पैसा अच्छा है तो भाई ये सबसे अच्छा है।"
