Bigg Boss Ott 3: अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड Giorgia Andriani लेंगी शो में हिस्सा! अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस बार शो को अनिल कपूर होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आने वाली हैं। अब इस खबर पर एक्ट्रेस मॉडल जॉर्जिया ने खुद बयान जारी किया है।

Bigg Boss Ott 3: मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस हफ्ते वीकेंड पर ऑनएयर होने वाला है। कल यानी 21 जून को ये शो जिओ सिनेमा प्रीमियर पर टेलीकास्ट होगा। शो के इस बार के कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कपूर के शो में अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी शामिल होने वाली हैं। जॉर्जिया ने अब खुद इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जॉर्जिया ने बयान जारी किया है। एक्ट्रेस मॉडल ने बताया है कि वो इस शो को हिस्सा नहीं बनेंगी। एक्ट्रेस ने इस खबर को महज अफवाह बताया है।

जॉर्जिया से पहले बॉलीवुड की 90 के दशक की अभिनेत्री सोनम खान का नाम भी सामने आया था। सोनम ने ऋषि कपूर, अनिल समेत कई दिग्गज अभिनेताओं संग काम किया है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस में जाने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मैं अभी खुद अपनी बॉस हूं। सोनम ने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। फैंस एक्ट्रेस को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे।

End of Feed