Luve Kataria And Youtuber Armaan Malik To Enter In Bigg Boss OTT 3: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन की शुरुआत बस कुछ ही वक्त में होने वाली है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूं तो शो के लिए अभी तक कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं चंद्रिका दीक्षित और रैपर नेजी तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए कंफर्म भी हो चुके हैं। अनिल कपूर के शो के लिए हाल ही में कुछ और कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए है ंजो शो के लिए कंफर्म बताए जा रहे हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए कंफर्म हुआ ये कंटेस्टेंट एल्विश यादव (Elvish Yadav) का खास दोस्त लव कटारिया है। उनसे जुड़ी ये जानकारी 'बिग बॉस तक' ने अपने एक्स (ट्विटर) एकाउंट से साझा की है। बताया जा रहा है कि लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) शो में कदम रख सकते हैं और वह इसके लिए कंफर्म भी हो चुके हैं। बता दें कि पहले भी लवकेश कटारिया का नाम 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए सामने आया था। हालांकि अभी तक खुद लवकेश ने मामले पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है।
यू-ट्यूबर अरमान मलिक भी रखेंगे 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कदम
बिग बॉस तक के ही मुताबिक यू-ट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि उनके साथ-साथ उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मलिक भी इसमें कदम रख सकती हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रीमियर की बात करें तो ये 21 जून को रात 9 बजे जियो सिनेमा प्रीमियम पर टेलीकास्ट होगा। इसके लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।
