बॉलीवुड

Deepika Padukone का एयरपोर्ट पर ख्याल रखते हुए नजर आए Ranveer Singh, हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल

Ranveer Singh -Deepika Padukone Viral Video: दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। कपल का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों एयरपोर्ट पर ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए।

Image

Ranveer Singh and Deepika Padukone (credit Pic: Instagram)

Ranveer Singh -Deepika Padukone Viral Video: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। दोनों हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। रणवीर एयरपोर्ट पर पत्नी का ख्याल रखते हुए नजर आए। एयरपोर्ट पर कपल एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आया। कपल ट्विनिंग आउटफिट में दिखाई दिया। कपल का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणवीर और दीपिका के स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक ने फैंस का खूब ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के बॉडी कॉन ड्रेस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने मिनमल मेकअप के साथ मैसी बन बनाया है। वहीं, रणवीर सिंह ब्लैक कलर के शर्ट और जॉगर में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। रणवीर और दीपिका ने पैपराजी को भी ग्रीट किया।

एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुए दीपिका- रणवीर

दीपिका हाल ही में कल्कि 2898 ए़डी के प्री रिलीज इवेंट में शामिल हुई थीं। इवेंट में दीपिका के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य भी नजर आए। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने इवेंट में अपने बढ़े हुए पेट को लेकर भी जोक किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी बेली के बढ़ने का कारण प्रभास के घर से आने वाला खाना था। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ खाने का ही असर नहीं है। वो हमें दिल से खाना खिलाते थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी। सिंघम अगेन में दीपिका के साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ , जैकी श्रॉफ समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article