'बॉर्डर 2' से पहले इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे सनी पाजी की 'बॉर्डर', जानिए यहां

Where to watch Border on OTT: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' की रिलीज का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। 'बॉर्डर 2' के रिलीज होने से पहले आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।

Where to watch Border on OTT: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' (Border 2) साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस मूवी का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और यह मूवी 23 जनवरी के दिन दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। एक तरफ जहां दर्शकों के बीच 'बॉर्डर 2' को देखने का क्रेज साफ तौर पर देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'बॉर्डर' (Border) मूवी को घर बैठकर देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं 'बॉर्डर' को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।

Border On OTT

जानिए कहां देख पाएंगे 'बॉर्डर'

जेपी दत्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी। दर्शक इस मूवी को अमेजन प्राइम के साथ-साथ यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। 'बॉर्डर' अपने जमाने की बेहतरीन मूवीज में से एक रही है। 'बॉर्डर' में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा सहित कई कलाकार थे। इस मूवी में तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलजार, सपना बेदी और शरबानी मुखर्जी सहित फीमेल एक्ट्रेसेस भी शामिल थीं।

End of Feed