Baby Do Die Do OTT Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और साकिब सलीम की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) इस साल जुलाई में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह क्राइम थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। मेकर्स ने इस मूवी को ऑनलाइन रिलीज करने के लिए 23 सितंबर का दिन चुना है। इस मूवी का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए हुमा कुरैशी ने बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने अपने भाई साकिब सलीम के साथ मिलकर इसे अपने प्रोडक्शन बैनर सलीम सिब्लिंग्स के तहत प्रोड्यूस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं Parineeti Chopra, पति राघव चड्ढा भी वीडियो कॉल से हुए शामिल)
इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'बेबी डू डाई डू' (Pic Credit: Instagram)
फिल्म में डबल रोल में नजर आईं हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में जुड़वां बहनों का डबल रोल अदा किया था। कहानी बेबी कर्माकर नाम की एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुन और बोल नहीं सकती। बेबी एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है लेकिन क्राइम की दुनिया छोड़कर एक नार्मल लाइफ जीना चाहती है। हालांकि उसकी लाइफ में एक ट्विस्ट आता है और वो अलग रास्ते पर निकल पड़ती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Govinda संग लालबागचा राजा पहुंचीं कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी, पत्नी सुनीता नहीं आईं नजर)
हुमा कुरैशी के अलावा इस मूवी में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, रचित सिंह, सीमा पाहवा, मारुधर शेखावत, विद्या मालवडे, हिमांशु मलिक और करण डेव जैसे कई कलाकार नजर आए। साकिब सलीम भी फिल्म में एक डांस क्लब सीक्वेंस में कैमियो करते दिखाई देते हैं। वहीं रचित सिंह ने बेबी के लव इंटरेस्ट सिद्धू का किरदार निभाया है। इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों की और से शानदार रिव्यू मिले थे। इस मूवी का क्लैश आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म 'ऐल्फा' से 3 जुलाई को हुआ था।
