Apoorva Mukhija वायरल हुए किसिंग वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, बताया 'पेरेंट्स का ऐसा था रिएक्शन...'

Apoorva Mukhija React on Viral Kissing Video: इंटरनेट पर अपूर्वा मखीजा का एक किसिंग वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो एक वायरल होने के बाद अब अपूर्वा ने रिएक्शन देते हुए कहा कि यह एक साल पुराना था।

Apoorva Mukhija React on Viral Kissing Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा उर्फ द रेबेल किड एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों पहले अपूर्वा अपने हालिया व्लॉग में अपूर्वा का एक किसिंग वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब अपूर्वा ने खुलकर बात की, जिसने कुछ समय पहले इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी थी। अपूर्वा के मुताबिक यह वीडियो करीब एक साल पुराना है और इसे एक प्राइवेट पार्टी के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। अपूर्वा ने कहा कि किसी ने उनके पर्सनल मोमेंट कोरिकॉर्ड कर इसे इंटरनेट पर डाल दिया। वीडियो के अचानक ऑनलाइन सामने आने के बाद उन्हें जिस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, उसे याद करते हुए उन्होंने बताया कि लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर वह खुद को संभाल नहीं पाई थीं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rajinikanth की 'Jailer 2' को सेंसर से मिला UA 16+ सर्टिफिकेट, इतना होगा रनटाइम)

Apoorva Mukhija React on Viral Kissing Video

वायरल किसिंग वीडियो पर अपूर्वा ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

एक साल पुराना था वायरल किसिंग वीडियो

अपूर्वा ने अपने व्लॉग में बताया कि वो वीडियो लगभग एक साल पुराना था। उनके अनुसार यह एक प्राइवेट पार्टी का वीडियो था, जहां वह अमीन जाज के साथ थीं। अपूर्वा ने साफ किया कि उन्हें यह नहीं पता था कि इसे पल को कोई रिकॉर्ड कर रहा है। उन्होंने बताया कि वीडियो के वायरल होने की खबर उन्हें तब मिली, जब वह तुर्की से न्यूयॉर्क जा रही थीं और लंदन में उनका लेओवर था।

End of Feed