Apoorva Makhija Left India: मशहूर कंटेंट क्रिएटर और 'द ट्रेटर्स 1' का हिस्सा रह चुकीं अपूर्वा मखिजा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपूर्वा मखिजा को आखिरी बार 'लॉकअप: सच या सजा' में देखा गया था, जहां उन्होंने जेलर की इनफॉर्मर बनकर खूब धूम मचाई। अपूर्वा मखिजा का अंदाज दर्शकों को भी खूब पसंद आया था। लेकिन इन सबसे इतर अपूर्वा मखिजा हाल ही में अपने एक बड़े कदम के लिए चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, अपूर्वा मखिजा ने भारत को छोड़कर विदेश में अपना डेरा बसा लिया है। इस बात की पुष्टि खुद अपूर्वा मखिजा (Apoorva Makhija) ने की है। अपूर्वा मखिजा ने आगे की पढ़ाई और लाइफस्टाइल के लिए भारत छोड़कर विदेश में बसने की योजना बनाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन अपूर्वा मखिजा ने की धाकड़ एंट्री, खुला रह गया बाकियों का मुंह
अपूर्वा मखिजा (Apoorva Makhija) ने न्यूयॉर्क शहर के बारे में आगे कहा, "इस शहर में कोई तो बात है। ये बहुत तेज है, हर कोई अच्छे से ड्रेसअप है और खाना भी अच्छा है। मुझे यहां का आर्किटेक्चर पसंद है और मैंने हर उस सीरीज में न्यूयॉर्क को देखा है, जो मुझे पसंद है।" अपूर्वा मखिजा ने बताया कि वह न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मेरा ये था कि अगर मैंने मन बना लिया है तो मैं जाऊंगी।" बता दें कि अपूर्वा मखिजा ने 2025 में भी बताया था कि वह विदेश में रहकर आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं।
