KWK 9: 'सारे एक्स को फोन कर लिया'- अनन्या पांडे ने किया कार्तिक आर्यन को फोन, अनन्या बिड़ला ने की खिंचाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2026, 02:13 PM IST

Ananya Panday Koffee With Karan 9 Promo: अनन्या पांडे एक बार फिर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' को लेकर सुर्खियों में हैं। नए प्रोमो में मस्ती भरा अंदाज दिखा।

Ananya Panday Koffee With Karan 9 Promo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपने बेबाक अंदाज और मस्ती भरे जवाबों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वो कॉफी विद करण शो को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके साथ एक ऐसी मेहमान नजर आने वाली हैं, जिनके साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच खूब हंसी-मजाक देखने को मिल रहा है। करण जौहर (Karan Johar) भी इस बातचीत का पूरा मजा लेते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में कुछ ऐसे पल भी हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। खासकर एक फोन कॉल के दौरान हुई बातचीत काफी दिलचस्प है।

Ananya Panday Koffee With Karan 9 Promo

'कॉफी विद करण 9' में अनन्या पांडे की फोन कॉल ने खींचा ध्यान, कार्तिक आर्यन ने उठाया कॉल तो करण जौहर भी हंस पड़े (Image Source: Jio Hotstar)

कार्तिक आर्यन को अनन्या पांडे ने किया वीडियो कॉल

अनन्या पांडे जल्द ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' (Koffee With Karan 9) में नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड में उनके साथ बिजनेसवुमन और सिंगर अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) भी होंगी। शो के होस्ट करण जौहर ने हाल ही में इसका प्रोमो शेयर किया है। इसमें दोनों अनन्याओं के बीच मस्ती और मजाक देखने को मिल रहा है। प्रोमो में एक फोन कॉल वाला सेगमेंट भी है, जिसमें मेहमानों को अपने किसी सेलिब्रिटी दोस्त को फोन करना होता है और उनसे कहलवाना होता है, 'हे करण, मैं हूं!' इस दौरान अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को फोन करने की बात करती हैं। इसके बाद वो ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) का नाम लेती हैं। आखिर में वह कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को वीडियो कॉल करती हैं और कार्तिक उनका फोन उठा लेते हैं।

End of Feed