Sohail Khan on Salim Khan Health: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा ओटीटी शो अलायंस (Alliance) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोहेल खान ने इस शो में एंट्री करने के बाद से धमाल मचा रखा है। इसी बीच शो अलायंस का नया एपिसोड सामने आया है। टीम बदलने के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया। इसी बीच नीति टेलर ने पहली बार अपने पुराने रिश्ते का दर्द सबके सामने रखा। वहीं सोहेल खान अपने पिता सलीम खान की तबीयत को याद करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि जिंदगी में परिवार के साथ समय बिताने से बढ़कर कुछ नहीं होता।
सोहेल खान ने सलीम खान को लेकर कही ये बात (Image Source: Zoom/ Prime Video)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'यहां सिर्फ मैं हूं...'- The Alliance में हुई Sohail Khan की एंट्री, भाई सलमान खान ने दी चेतावनी
सोहेल खान ने पिता को लेकर कही ये बात
सोहेल खान ने शो में अपने मां-पापा के साथ रिश्ते को लेकर भी दिल की बात कही। उन्होंने बताया कि वो अपना ज्यादातर समय अपने मां-पापा के साथ बिताना पसंद करते हैं, क्योंकि उनके लिए किसी अपने को दिया गया समय सबसे बड़ा तोहफा होता है। इसी दौरान उन्होंने अपने पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने का एक किस्सा भी सुनाया। सोहेल ने कहा, 'मैं अपना ज्यादातर वक्त अपने मां-पापा के साथ ही बिताता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि किसी अपने को आप सबसे कीमती चीज अगर दे सकते हैं, तो वो आपका समय है।' उस मुश्किल पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'उस वक्त मेरी तो जान ही निकल गई थी। डॉक्टर ने कहा था कि हम उन्हें खो भी सकते हैं। मेरे मां-पिता ही मेरी पूरी दुनिया हैं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Alliance में दिखेंगे सलमान के छोटे भी सोहेल खान, वाइल्ड कार्ड एंट्री मार पलटेंगे गेम?
नीति टेलर ने किया ये खुलासा
शो का सबसे इमोशनल पल तब आया, जब नीति टेलर ने मिनी माथुर, रुही दोसानी और देलबार आर्या के सामने अपनी पुरानी जिंदगी का दर्द शेयर किया। नीति ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उनके साथ मारपीट करता था। उन्होंने अपने हाथ पर बना निशान दिखाते हुए कहा कि एक बार उसने सिगरेट से उन्हें जला दिया था। नीति ने कहा, 'वो बहुत गुस्सैल था और उसका बर्ताव भी ठीक नहीं था। एक रात उसके बर्थडे पर बात इतनी बिगड़ गई कि उसने मुझे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद मैंने उसी वक्त तय कर लिया कि अब बस, यहीं सब खत्म। मैंने उसे छोड़ दिया। उस समय मैं बहुत छोटी थी, इसलिए लोगों को पहचानना मेरे लिए आसान नहीं था। कभी-कभी जब आप बहुत इमोशनल होते हैं, तो सामने वाले का असली चेहरा समझ ही नहीं पाते।'
