Alliance में Salman Khan ने उड़ाया Badshah का मजाक, बोले "उसको समझ आया..."

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हाल ही में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए अलायंस शो में पहुंचे, जहां उन्होंने रैपर बादशाह को भी नहीं छोड़ा। सलमान ने बातों-बातों में बादशाह की खिल्ली उड़ा दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान ने उड़ाया बादशाह का मजाक
  • अलायंस शो में भाईजान का मजाकिया अंदाज
  • सोहेल खान को करने पहुंचे थे सपोर्ट

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का मजाकिया अंदाज किसे पसंद नहीं है। वो बातों-बातों में ऐसी चीजें बोल जाते हैं कि हर कोई हैरान रह जाता है। अब अलायंस शो से वायरल हो रहे वीडियोज को ही देख लीजिए। चंद मिनटों के लिए शो में पहुंचे सलमान खान ऐसी कई बातें बोल दी हैं कि इंटरनेट उन्हीं की वीडियोज से भर गया है। इंटरनेट पर इस वक्त एक वीडियो ऐसी भी वायरल है, जिसमें भाईजान ने बातों ही बातों में रैपर बादशाह का मजाक उड़ा दिया है। रैपर बादशाह ने भी कभी अंदाजा नहीं लगाया होगा कि जहां वो हैं ही नहीं, वहां भी वो मजाक के पात्र बन जाएंगे।

Alliance में Salman Khan ने उड़ाया Badshah का मजाक, बोले "उसको समझ आया..."

Alliance में Salman Khan ने उड़ाया Badshah का मजाक, बोले "उसको समझ आया..."

Salman Khan ने उड़ाया Badshah का मजाक

असल में सलमान खान अलायंस में पहुंचने के बाद सोहेल खान से तो मिले ही, उसके साथ-साथ उन्होंने बाकी प्रतियोगियों से भी मुलाकात की। इस दौरान भाईजान ने कंटेंट क्रिएटर बाली यानि कि सचिन बाली के साथ भी चंद मिनट गुजारे। इस दौरान बाली ने कहा कि उन्हें बादशाह ने ये सुझाव दिया था कि वो मास ऑडियंस के लिए सॉन्ग्स क्रिएट करें। बाली ने ये भी बाया कि बादशाह ने ही उन्हें समझाया था कि बोलने वाली आवाज, गाने वाली आवाज से कैसे अलग होती है। भाईजान ने बाली की ये बात ध्यान से सुनी और जवाब दिया, "बादशाह को समझ आया कि उसने क्या समझाया है?" इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे और बाली के दिमाग में भी नहीं आया कि वो क्या बोलें?

End of Feed