Aashram 4 की शूटिंग हुई शुरू, सेट पर फिर लौटे बाबा निराला-भोपा स्वामी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 22, 2026, 05:22 PM IST

Aashram 4 New Update: बॉबी देओल की चर्चित सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। प्रकाश झा ने शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है।

Aashram 4 New Update: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Aashram) को लेकर लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे थे। सीरीज के तीन सीजन देखने के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि बाबा निराला की कहानी आखिर आगे कहां जाएगी। अब इस सवाल का जवाब मिलने लगा है, क्योंकि ‘आश्रम 4’ (Aashram 4) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी प्रकाश झा (Prakash Jha) ने दी है। तो चलिए जानते हैं कि बॉबी देओल की सीरीज आश्रम 4 को लेकर नया क्या अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Aashram 4 New Update

सीरीज आश्रम 4 को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: Aashram Series)

'आश्रम 4' को लेकर आया नया अपडेट

बॉबी देओल की सीरीज आश्रम 4 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह आश्रम 4 को लेकर एक नया अपडेट है। 22 अगस्त 2026 को सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रकाश झा, बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल (Chandan Roy Sanyal) ने शूटिंग शुरू होने से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ‘आश्रम 4’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। सेट से पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

End of Feed