RJ Mahvash को चुपके-चुपके डेट कर रहे हैं यूज़वेन्द्र चहल!! उड़ रही अफवाहों पर क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

Yuzvendra Chahal on Dating RJ Mahvash: अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में यूज़वेन्द्र चहल( Yuzvendra Chahal) ने डेटिंग रुमर्स पर सफाई दी है। तलाक के बाद उन्होंने आरजे महवश के साथ अपना नाम जुडने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने सब सही-सही बताया है कि क्या हुआ था और इसका क्या असर पड़ा।

Yuzvendra Chahal on Dating RJ Mahvash: इंडियन क्रिकेटर यूज़वेन्द्र चहल( Yuzvendra Chahal) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। धनश्री वर्मा( Dhanshree Verma) संग तलाक के बाद यूज़वेन्द्र की लाइफ लाइमलाइट में आ गई। हालांकि कभी भी यूज़वेन्द्र ने अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा चर्चा करने का मौका नहीं दिया। लेकिन इस बार उन्होंने खुलकर बताया कि वह आरजे महवश( RJ Mahvash) के साथ क्यों घूमते हैं। तलाक के बाद अपनी डेटिंग लाइफ पर यूज़वेन्द्र ने रिएक्ट किया है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या खुलासा किया

Yuzvendra Chahal on Dating RJ Mahvash

Image Source: Social Media Viral Post

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में यूज़वेन्द्र चहल( Yuzvendra Chahal) ने डेटिंग रुमर्स पर सफाई दी है। चहल ने फिलहाल किसी के साथ रिश्ते में होने से साफ इनकार कर दिया । जब उनसे पूछा गया कि क्या महवश या किसी और के साथ कुछ चल रहा है उन्होंने राज शमनी के पॉडकास्ट पर बताया कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। लोग जो चाहें सोच सकते हैं। महवश या किसी और के साथ कुछ भी नहीं चल रहा। जब उनसे दोबारा प्यार में पड़ने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, इसमें समय लगेगा। मुझे खुद को संभालने की ज़रूरत है। मुझे दोबारा प्यार में पड़ने से डर नहीं लगता, लेकिन मुझे उस इंसान को खोने का डर है क्योंकि मैं पूरे दिल से उससे जुड़ जाता हूँ।

End of Feed