Yuvika Chaudhary दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट? बेबी बंप फ्लॉन्ट कर बोलीं- प्रिंस को एक और बेबी चाहिए था...

Yuvika Chaudhary On Second Prengnacy: बॉलीवुड और टीवी में जबरदस्त पहचान बनाने वाली युविका चौधरी अपने लेटेस्ट व्लॉग में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने कहा कि प्रिंस को दूसरा बच्चा चाहिए था।

Yuvika Chaudhary On Second Prengnacy: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली युविका चौधरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला टीवी की सबसे चहेती जोड़ी हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। दोनों ने साल 2018 में शादी रचाई थी। वहीं 2024 में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पहली बार मम्मी-पापा बने। युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने मिलकर एकलीन रखा। वहीं अपने लेटेस्ट व्लॉग में युविका चौधरी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसे लेकर अटकलें लगने लगीं कि प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी के घर दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है। युविका चौधरी ने भी अपने वीडियो में कहा कि दोस्तों देखिए मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हूं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'ऐसे व्यक्ति के साथ काम...' Prince Narula संग प्रोजेक्ट को Elvish Yadav ने मारी लात, दोनों के बीच बढ़ी दुश्मनी?

yuvika chaudhary (1)

युविका चौधरी दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब)

    युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) का ये व्लॉग देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में युविका चौधरी कहती नजर आईं, "दोस्तों देखिये मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हूं। जो कि मुझे पता ही नहीं था, कल तक मैं ठीक थी। सात महीने प्रेग्नेंट। प्रिंस ने बोला, बोलते ही मैं प्रेग्नेंट, प्रिंस को चाहिए था ना दूसरा बच्चा तो ये देखिए सब सेट है।" युविका चौधरी का ये व्लॉग देख लोगों ने कमेंट में उन्हें बधाइयां देनी भी शुरू कर दीं। हालांकि युविका चौधरी ने अपने व्लॉग में साफ कर दिया कि ये सब मजाक है और उनका ये लुक एक विज्ञापन के लिए है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Prince Narula ने बेटी को सीने से लगाकर लुटाया प्यार, Yuvika Chaudhary संग अनबन के बीच निभाया पिता का फर्ज

    End of Feed