Yuvika Choudhary Clear the Rumours of Divorce: टीवी अभिनेत्री और एक्टर प्रिंस नरूला ( Prince Narula) की पत्नी युविका चौधरी हाल( Yuvika Choudhary) ही में मां बनी है। एक्ट्रेस ने एक नन्ही बेटी को जन्म दिया है। जैसे ही उनके घर में बेटी होने की खुशियां आई वैसे ही सोशल मीडिया पर कपल के तलाक होने की अफवाह भी उड़ने लगी थी। दरअसल प्रिंस नरूला ने खुद अपने फैंस को यह बात बताई थी कि जब युविका की डिलीवरी होने वाली थी तब उनकी पत्नी ने उन्हें बताया नहीं। जिसके बाद से तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गई। अब जाकर युविका चौधरी ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है और सच बताया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ लेटेस्ट चैट में युविका चौधरी( Yuvika Choudhary) ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी लाइफ बिल्कुल बदल गई है। अब उनके ऊपर डबल जिम्मेदारियाँ आ गई है। युविका चौधरी ने बताया कि लोगों ने मेरे और प्रिंस के तलाक की खूब अफवाहें उड़ाई थी। लेकिन इसमें से कुछ भी सच नहीं है, लोगों ने मेरे ब्लॉग में प्रिंस नरूला को देखा नहीं तो डिवोर्स का अनुमान लगने शुरू हो गए। लेकिन मैं बता दूं कि प्रिंस नरूला ने मेरा बहुत साथ दिया है। वह हर कदम पर मेरे साथ खड़ा रहा है। जब मैं प्रेग्नेंट थी तब प्रिंस हमारे लिए काम कर रहा था। हमारा घर बन रहा था, वह घर और शूटिंग दोनों को हैन्डल कर रहा था। मैं उसे परेशान नहीं करना चाहती थी इसलिए मैंने प्रिंस को डिलीवरी के बारे में जानकारी नहीं दी। हम बहुत खुश है और हमारा परिवार हमारे साथ है।
प्रिंस नरूला और युविक चौधरी की मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 के सेत पर हुई थी। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी। कपल को 2024 में बेटी हुई है।
