Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: मायरा को जेल की चक्की पिसवाएगा दमानी परिवार, अरमान-अभिरा से लेंगे बदला?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियस ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होगा। अरमान और मायरा के बीच जमकर बहस होगी। इसके बाद दमानी परिवार के निशाने पर मायरा आएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान को अपनी दोनों बेटियों की टेंशन है, लेकिन अरमान मायरा के लिए पोजेसिव हो गया है। मायरा परिवार में सबको कबीर के बारे में बता देती है कि कैसे वह उसके साथ कैब में आई थी और मायरा की ये बातें अरमान भी सुन लेता है और इस वजह से अब पोद्दार हाउस में तमाशा होगा। इसके अलावा, अभिरा और मायरा की बेटी को दमानी परिवार टारगेट भी करेगा। आइए आपको बताते हैं कि समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के इस शो में क्या क्या होने वाला है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alliance के बाद इस रियलिटी शो में धमाका करेंगे Kushal Tandon, एक-एक की निकालेंगे अकड़

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (photo credit- instagram)

    अरमान मायरा की होगी लड़ाई

    टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा जैसे ही सबको कबीर का सच बताती है तो अरमान भड़क जाता है कि कैसे मायरा एक अनजान लड़के के साथ उदयपुर आ गई और उसने वो सच अपने पापा से छुपाया। इसके बाद मायरा और अऱमान की बहस हो जाती है। मायरा अरमान पर आरोप लगाती है कि वह अपनी बेटी पर विश्वास नहीं करते। इसके बाद मुक्ति अरमान को समझाती है और मायरा को अभिरा समझाती है। मुक्ति अरमान को बताती है कि वह और मायरा दोनों अपनी जगह सही है। बस मायरा को थोड़ा स्पेस देना होगा। अभिरा भी मायरा को बताती है कि अरमान की टेंशन गलत नहीं है। इसके बाद शिवरात्री की पूजा शुरू होती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Traitors 2: 'मरना पसंद...' Munawar Faruqui ने इविक्शन के बाद किया शॉकिंग पोस्ट, दिखाई कंटेस्टेंट्स की हकीकत

      मायरा पर आरोप लगाएगा कबीर का पिता

      शो में आगे दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में आए एक अखबार पर दमानी परिवार का फोटो होता है, जिसे अरमान फेंक देता है और वो उड़कर मायरा के पास जाता है। तब मायरा मुक्ति को कबीर का चेहता दिखाती है। तब सबको पता चलता है कि मायरा का दोस्त कबीर दमानी परिवार का हिस्सा है। दूसरी तरफ कबीर अभी तक घर नहीं पहुंचा होता और सबको उसकी टेंशन होती है। कबीर के पिता को पता चलता है कि कबीर मायरा के साथ उदयपुर आया था लेकिन सब हैरान रह जाते हैं कि मायरा पोद्दार परिवार की बेटी है। दूसरी तरफ मायरा भी कबीर से बात न करने का फैसला लेती है। अब कबीर का बाप मायरा पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाएगा और उसे जेल ले जाने की धमकी देगा।

      End of Feed