YRKKH Spoiler 6 November: बच्चे को रुही की काली नजर से दूर रखेगी अभिरा, पोते के लिए पिघलेगा विद्या का दिल

YRKKH Spoiler 6 November: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रुही और अभिरा जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली है। ऐसे में दस्तक देने से पहले ही खुशियां उलटे पैर लौट जाएगी जानिए कैसे टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

YRKKH Spoiler 6 November: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को इन दिनों खूब प्यार मिल रहा है। कहानी मजेदार होने के चलते टीआरपी लिस्ट में शो दूसरे नंबर पर पहुंच गया है और जल्द ही टीवी दुनिया का राजा बनने के लिए तैयार है। कल शो में देखने को मिला था कि विद्या छुपके छुपके अभिरा और अरमान के बच्चे के लिए स्वेटर बुनती है। वहीं दूसरी तरह रुही के अंदर बढ़ रही जलन का पता रोहित को लग गया है। इस बीच पोद्दार खानदान में जल्द ही अनहोनी होने वाली है जो अभिरा-रुही की होने वाली संतानों से जुड़ी हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 6 November Spoiler

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में के शुरुआत में देखने को मिला कि रुही के अंदर पल रही नफरत को अभिरा देख लेती है। अभिरा मनीष द्वारा दिया हुआ प्रसाद रुही को देने से मना कर देती है क्यूंकी वो उसके बच्चे से जलती है। सिर्फ यही नहीं बार-बार रुही अपने बच्चे के हक की बात करती है, हालांकि इस बीच अरमान वहाँ पहुंच जाता है और अभिरा उससे यह बात छुपा लेती है। वहीं दूसरी तरफ कहानी में लीप आता है और घर में रुही और अभिरा की प्रेग्नेंसी को समय हो जाता है जिसके चलते घर में रस्में शुरू होती है। इस रस्म में दादी सा अभिरा के और विद्या रुही के पैर धोती है।

End of Feed