टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सारा अरफीन खान ने आपा खोते ही घर में मचाई तबाही, तोड़फोड़ कर विवियन डीसेना पर भी किया हमला

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Gets Out Of Control In Salman Khan Show: सलमान खान के शो "बिग बॉस 18' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सारा अरफीन खान अपना आपा खोती नजर आईं। सारा अरफीन खान ने बिग बॉस 18 में तोड़फोड़ की और सामान इधर-उधर फेंका।

Image

'बिग बॉस 18' में सारा अरफीन खान ने खोया अपना आपा

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Gets Out Of Control In Salman Khan Show: सलमान खान के शो "बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा करने की पूरी कोशिश कर रही है। दूसरी ओर मेकर्स भी इसकी टीआरपी उठाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनका वो प्रयास रंग नहीं ला पा रहा है। 'बिग बॉस 18' की टीआरपी रेटिंग इस सप्ताह भी बेहद कम रही, जो कि 1.3 थी। वहीं कंटेस्टेंट्स भी कुछ खास दर्शकों का दिल नहीं जीत पा रहे। इन सबसे इतर हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें कंटेस्टेंट सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) अपना आपा खोती नजर आईं। सारा अरफीन खान ने घर में तोड़फोड़ की, साथ ही वापिस जाने की जिद्द भी की।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) से जुड़ा ये प्रोमो वीडियो देख लोग भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। "बिग बॉस 18' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सारा अरफीन खान बेडरूम में आती हैं और वहां पर चीजें फेंकने लगती हैं। वह रोते हुए अपने पति से कहती हैं कि उन्हें घर जाना है। इतना ही नहीं, सारा अरफीन खान अचानक से अपना आपा खो देती हैं और कंटेस्टेंट्स पर चीजें फेंकना शुरू कर देती हैं। उन्होंने विवियन डीसेना पर भी हमला करने की कोशिश की। दूसरी ओर शिल्पा शिरोडकर सहित बाकी कंटेस्टेंट्स सारा अरफीन खान को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुनतीं।

'बिग बॉस 18' में अपनी हरकतों के लिए ट्रोल हुईं सारा अरफीन खान

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) का वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "ये जानती है कि इस सप्ताह ये निकल जाएगी, इसलिए फुटेज लेना चाह रही है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "लगता है माइंडकोच का माइंड खराब हो गया है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article