YRKKH Spoiler 5 May: परिवार वालों से कन्नी काटेगा अरमान, पुकी के लिए ओवर पजेसिव बन करेगा सभी के सिर में दर्द

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान पुकी को लेकर ओवर पजेसिव हो गया है। अरमान के बदलते व्यवहार से जहां एक तरफ रुही और बाकी घरवाले तंग हो गए हैं तो अभिरा को टेंशन होने लगी है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 5 May: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अरमान और अभिरा एक बार फिर पुकी के जन्म से पहले ही एक दूजे से दूर होते नजर आ रहे हैं। अरमान के डर ने उसे पूरी तरह से बदल दिया है जिसके चलते अभिरा और रुही तंग हो गई हैं। कल सीरियल में देखने को मिला था कि मनीषा ढोल नगाड़े पीटकर कियारा और अभीर के तलाक की खुशी का जश्न मनाती है। वहीं दूसरी तरफ अरमान पुकी को लेकर ज्यादा पजेसिव हो गया है। आज 5 मई के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 5 May

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होगी जो अपने तरीके से रुही और अभिरा को जबरदस्ती योग कराएगा। इस बीच शो में चार महीने बीत जाएंगे जिसमें रुही का बेबी बंप निकल आएगा और अभिरा उसे कपड़े गिफ्ट करेगी। इस दौरान अरमान कहेगा कि अभिरा ने जो कपड़े रुही को दिए हैं वो आरामदायक नहीं हैं और कुछ दिन फैशन नहीं करोगी तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा। अरमान का पजेसिव व्यवहार अभिरा और रुही को तंग करने लगा है। हालांकि एक समय पर रुही के सब्र का बांध टूट जाएगा और वो अरमान को खरी खोटी सुना देगी। गोएनका हाउस में सवर्णा, सुरेखा और मनीष अभीर से बात करना बंद कर देंगे।

End of Feed