YRKKH Spoiler 5 August: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक एक कर सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है जो 7 साल पहले हुई थी। अरमान उदयपुर लौट आया फिर अभिरा को उसकी बेटी मायरा मिल जाती है। इसी के साथ आज कावेरी को उसका पोद्दार हाउस भी वापिस मिल जाएगा। आज के एपिसोड में होने वाला कोर्ट रूम ड्रामा सभी का जमकर मनोनरंज करने वाला है। लेकिन इससे पहले आपको बता दें कल के एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिरा कावेरी को माफ कर देगी तो मायरा संग उसका बॉन्ड बनने लगा है। गीतांजली चाल चलेगी और मायरा का ध्यान भटकाने उसे चुपके से फोन भी देती है।
Image Source: Jiohotstar
राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होगी जो पोद्दार हाउस का केस लड़ेगा अभिरा, विद्या और कावेरी की तरफ से। ये देख सभी चौंक जाते हैं और संजय के गायब होने की वजह से कृष अपना केस खुद लड़ेगा। कोर्ट की कारवाई शुरू होती है तो अरमान कटघरे में संजय को बुलाता है जो जज के आगे कबूलता है कि धोखे से कृष ने कावेरी से पोद्दार हाउस छिना था। संजय जमाने और कोर्ट के आगे कृष की करतूतों का भांडा फोड़ देगा जिसकी तारीफ अरमान भी करेगा। तभी फ्लैश बैक दिखाया जाएगा कि कैसे अरमान संजय के आगे अतीत में किए सारे पाप का को लेकर रोएगा। कृष से मिली बेइज्जती से संजय टूट चुका है तभी अरमान उसे पश्चाताप करने को कहेगा। संजय का कबूलनामा सुन कोर्ट फैसला कावेरी पोद्दार के हक में सुनाएगी, साथ ही कृष को घर लौटने का ऑर्डर देती है। कावेरी, विद्या और अभिरा रोने लगती है तो कृष घर के पेपर्स साइन कर तीनों से माफी मांगेगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि कावेरी और विद्या दोनों ही अरमान को धन्यवाद करती है। 7 साल पहले की गलती की माफी अरमान दोनों के पैरों में गिरकर मांगेगा। दूसरी तरफ गीतांजली मायरा को अभिरा से दूर रखने के लिए गीतांजली उसे दोनों की फेवरेट स्पॉट की तस्वीर भेजकर इमोशनल ब्लैकमेल करेगी। ऐसे में मायरा अंशुमन द्वारा बनाई हॉट चॉकलेट पीने से मना कर देगी। गीतांजली बार बार अभिरा और मायरा के बीच बन रहे बॉन्ड को तोड़ने की कोशिश कर रही है। कारवाई खत्म होने के बाद कोर्ट में अरमान अभिरा की तारीफ करेगा कि कैसे वो सालों से पोद्दार हाउस की ढाल बनी हुई हो।
