Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 3 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी चटपटी होती जा रही है। सीरियल में तान्या अभिमन्यु और गीतांजली नाम के किरदारों की एंट्री हुई। इन दिनों कहानी में देखने को मिल रहा है कि कृष की सगाई अंशुमन की छोटी बहन तान्या से हुई। इस फंक्शन के दौरान कृष अभिरा की बेइज्जती करता है तो कावेरी उसे एक थप्पड़ जड़ देगी। अंशुमन व्यपार दरबार में अभिरा के साड़ी बिजनेस को चुन लेगा। यहाँ पढ़िए आज 3 जून का एपिसोड में क्या क्या हुआ।
स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आज 3 जून के एपिसोड कि शुरुआत अभिरा, विद्या और कावेरी से होगी जो अंशुमन के ऑफिस पहुंचेगी मीटिंग के लिए। तभी अंशुमन ऑफिस में साइकिल चलाता हुआ नजर आएगा और अपने कर्मचारियों के साथ बॉस की तरह नी बल्कि दोस्त की तरह मस्ती कर रहा होगा। इसी के आगे अभिरा को लेटेर मिलेगा कि व्यपार दरबार में उनके साड़ी बिजनेस ने बाजी मार ली है। ये देख अभिरा, विद्या और कावेरी खुशी से झूम उठे। तीनों ही गाने पर जमकर नाचेंगे। अभिरा सभी को बताएगी कि अंशुमन की कंपनी उन्हे 2 लाख रुपए भी देगी प्रचार करने के लिए। तीनों के लिए मुश्किल तब खड़ी जब तीन दिन में उन्हे ट्रेड फेयर में जीत हासिल करनी होगी तभी अंशुमन की कंपनी उसके बिजनेस में इन्वेस्ट करेगी।
राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि घर की बिजली चली जाएगी और तीनों का सेलिब्रेशन भी रुक जाएगा। अभिरा को बिजली विभाग 70 हजार का बिल भेजेगा ये देख विद्या और कावेरी के होश उड़ जाएंगे। बिजली के जाने से कल्चर फेस्ट का काम रुक जाएगा। इस बीच अभिरा को शक होता है कि आखिर इतना बिजली का बिल कैसे आया? दूसरी तरफ मायरा के स्कूल में डांस प्रतियोगिता जिसके लिए उसने अपने साथ पार्टनर में गीतांजली का नाम भी लिखाया होगा। हालांकि गीतांजली इस प्रतियोगिता में भाग लेने से मना कर देगी क्यूँकि उसे डांस नहीं आता। गीतांजली झूठ कह रही होगी जिससे पर्दा दादू उठाएंगे।
