YRKKH Spoiler 3 August: अभिरा की ममता को चैलेंज देगी गीतांजली, संजय को पोद्दार हाउस से निकाल देगा कृष

YRKKH Spoiler 3 August: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि गीतांजली अभिरा को चैलेंज देगी कि अगर वो मायरा का नहीं एक महीने में ना जीत सकती तो वो खुद से लेकर चली जाएगी। दूसरी तरफ कृष संजय को पोद्दार फर्म से निकाल देगा।

YRKKH Spoiler 3 August: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और मायरा के बीच गीतांजली आ खड़ी हुई है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिरा जानबूझकर खुद को मायरा से दूर करती है। ये देख अरमान अभिरा को समझाएगा कि उसे मायरा संग बान्डिंग बनानी होगी। इसी के साथ कहानी पोद्दार हाउस में दिलचस्प होती जा रही है। कृष बतमीजियों के पहाड़ पर चढ़ सभी को तंग कर रहा है। सीरियल में आज क्या होगा पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

yeh rishta kya kehlata hai

Image Source: Jiohotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा से होगी जो अभिरा को एक और चांस देगी ताकि दोनों के बीच बान्डिंग बन सके। मायरा ये तक कहेगी कि वो ट्राय करेगी कि अभिरा संग खुश रह सके। ये सुन अभिरा खुशी से चहक उठती है। तभी गीतांजली अभिरा से अकेले में कहेगी कि मायरा जब 3 साल की थी तब से अपनी बेटी समझकर उसे प्यार दिया है। गीतांजली अभिरा को चैलेंज देती है कि अगर वो मायरा का दिल एक महीने में जीत लेती है तो वो अपनी बेटी संग रह सकती है। अगर मायरा एक महीने बाद भी खुश नहीं रही तो वो खुद उसे उदयपुर से दूर ले जाएगी। दूसरी तरफ तीज की पूजा में अभीर भी शामिल होगा। झूला झुलाने वाली रस्म में कृष तान्या के वजन का मजाक उड़ाएगा तो वो भी उसे खोखला आदमी कह देगी।

End of Feed