Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 21 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी लीप के बाद मजेदार हो गई है। 7 साल बाद एक दूजे से जुदा होकर अरमान और अभिरा अलग-अलग जिंदगियाँ बीता रहे हैं। कल के एपिसोड में विद्या अरमान के लिए कावेरी से छुपकर पूजा करेगी। वहीं हादसे के बाद अभिरा की नींदे उड़ गई और आधी रात को पुकी के जन्मदिन के लिए केक बनाकर खूब रोती दिखी। आज 21 मई के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में।
स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा से होगी जो अरमान अभिरा की बेटी है। छोटी सी उम्र में मायरा का दिमाग बिजनेस के लिए काफी तेज। अपने जन्मदिन की बर्थडे पार्टी के लिए मायरा लोगों को उधार में छतरी देगी और खूब पैसे कमाती है। इस दौरान गीतांजली मायरा को जुगाड़ से पैसे कमाने के लिए मना करेगी। दोनों के बीच एक माँ-बेटी जैसा बॉन्ड देखने को मिलेगा। दूसरी तरफ अरमान रेडियो जॉकी बन गया है लाइव शो के बीच सो रहा होगा। इस दौरान बार-बार अरमान मायरा को लेकर नींद में बोलेगा जिसे देख मालिक उसके मुंह पर पानी दे मारेगा।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे पैसे पूरे ना होने के चलते दुकानदार अरमान को टेडी बियर देने के लिए मना कर देगा और उसकी बेटी को लेकर भी अपशब्द कहेगा। ऐसे में अरमान मायरा के चलते दुकानदार को खूब पिटेगा। घर पर आकार जैसे ही मायरा अरमान की चोट देखेगी वो उस पर महरम लगाएगी। अरमान और मायरा की जान एक दूसरे में बसती है। दोनों एक दूजे के साथ जमकर मस्ती करेंगे। अभिरा भी घर में सजावट कर पुकी का जन्मदिन मनाएगी जिसमें कावेरी और विद्या भी उसका साथ देंगी। मायरा के जन्मदिन के लिए अरमान केक भूल जाएगा लेकिन गीतांजली अपना दिमाग चलाकर ब्रेड से केक बनाएगी। एक तरफ अभिरा तो दूसरी तरफ मायरा केक काटने से पहले विश मांगेगी।
